फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2024: सपने में दिखाई दे मां दुर्गा का ये अवतार तो हो जाएं सावधान

Tue, 09 Apr 2024 05:00 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Chaitra Navratri 2024 - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण माने जाने वाला पर्व चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी हैं। इस दौरान मां देवी की कृपा प्राप्त करने के लिए विधि अनुसार पूजा की जाती है। साथ ही कई उपाय भी किए जाते हैं। नवरात्रि में घरों में माता की चौकी व कलश की स्थापना की जाती है। साथ ही पहले दिन से लेकर नवमी तक सभी कार्यों को शुभ मुहूर्त के अनुसार किया जाता है। नवरात्रि में कुछ लोग पूरे नौ दिनों के उपवास करते हैं। वहीं इन दिनों मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन भी किए जाते हैं। नवरात्रि में कई बार सपने में भी मां देवी को देखा जाता है। परन्तु प्रश्न यह उठता है कि, क्या यह सपना शुभ है या अशुभ? ज्योतिष शास्त्र इस बात का विवरण विस्तार से किया गया है। यदि आपको भी सपने में मां देवी के दर्शन होते हैं, तो आइए इसका अर्थ जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Chaitra Navratri 2024 - फोटो : istock
सपने में माता लक्ष्मी का दिखना
ऐसी मान्यता है कि अगर किसी व्यक्ति को सपने में मां लक्ष्मी जी दिखाई दे, तो यह आकस्मिक धन लाभ का संकेत होता है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा उसके ऊपर बनी रहेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Chaitra Navratri 2024 - फोटो : istock
मंदिर दिखाई देना
मान्यता है कि यदि सपने में मंदिर दिखाई देता है, तो ये शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि भगवान कुबेर की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी । यही नहीं आपको धन की कमी भी नहीं होगी।

4 of 6
Chaitra Navratri 2024 - फोटो : istock
देवी का क्रोधित रूप
अगर आपको सपने में देवी का क्रोधित रूप दिखाई दे, तो इसे शुभ नहीं माना गया है। इस सपने का मतलब है कि आप अपने किसी कार्य से मां दुर्गा को क्रोधित कर रहे हैं। उस कार्य करने के तरीके को आपको सुधारना होगा।
विज्ञापन

5 of 6
Chaitra Navratri 2024 - फोटो : istock
मां दुर्गा शेर पर
यदि मां दुर्गा शेर पर सवारी करती हुई दिखाई देती हैं, तो यह किसी व्यक्ति के लिए शुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति की सभी समस्याएं जल्द खत्म होने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chaitra Navratri 2024 - फोटो : istock
मां दुर्गा के दर्शन
अगर आपको सपने में मां दुर्गा के दर्शन हो जाए , तो इससे व्यक्ति को बहुत लाभ होता है। इसे शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार यह इस बात का संकेत है कि व्यक्ति के जीवन से सभी प्रकार के कष्ट और दुख दूर होने वाले हैं।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें