फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri 2023 Niyam: चैत्र नवरात्रि 22 मार्च से, जानें इस दौरान क्या करें और क्या ना करें

Sat, 18 Mar 2023 04:59 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
नवरात्रि में क्या करें और क्या ना करें - फोटो : अमर उजाला
Chaitra Navratri Ke Dauran Kya karein Kya Na Karein: चैत्र नवरात्रि का आरंभ 22 मार्च 2023 से हो रहा है जो 30 मार्च 2023 तक मनाई जाएगी। इस बार नवरात्रि पूरे 9 दिन होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मां दुर्गा इस बार नौका की सवारी करके धरती पर आगमन करेंगी। माता का आगमन इस बार काफी शुभ रहेगा और डोली से मां की विदाई होगी। धार्मिक मान्यता है कि 9 दिनों में माता की आराधना करने वालों के सुख, शक्ति, तेज, बल, आत्मविश्वास और ऊर्जा में वृद्धि होती है। शत्रुओं का नाश करने वाली मां दुर्गा अपने भक्तों के कष्ट दूर करने नवरात्रि के दिनों में पृथ्वी पर आती हैं।  वैसे तो नवरात्रि के नौ दिन बहुत महत्वपूर्ण होते हैं लेकिन इस दौरान चैत्र नवरात्रि के दौरान कुछ नियमों को मानना अनिवार्य है। आइए जानते हैं नवरात्रि पूजन के दौरान क्या करना चाहिए और क्या न करें। 
9 Colors of Chaitra Navratri: नवरात्रि में इन नवरंगों को पहनकर करें मां दुर्गा की आराधना, मिलेगी सुख-समृद्धि
विज्ञापन

2 of 4
नवरात्रि में क्या करें और क्या ना करें - फोटो : instagram
चैत्र नवरात्रि में क्या करें 
  • यदि आप घट स्थापना करते हैं, तो नियमित रूप से नियमों का पालन करें। 
  • नौ दिनों तक माता की पूजा के समय कलश पूजन जरूर करें। 
  • घर में अखंड दीपक जलाएं जो नवरात्रि के समापन तक लगातार जलता रहे। 
  • माता रानी को नौ दिनों तक लाल रोली, लाल सिंदूर, लाल पुष्प, लाल चुनरी माता को चढ़ाएं। 
  • नियमित रूप से माता के मंत्रों का जाप करें। इससे आपको उनसे शक्ति और आशीर्वाद प्राप्त होगा।  
विज्ञापन

3 of 4
नवरात्रि में क्या करें और क्या ना करें - फोटो : instagram
चैत्र नवरात्रि में क्या न करें 
  • अगर घर में घट स्थापना की है और अखंड दीपक रखा हुआ है तो घर को कभी खाली ना छोड़ें।
  • मां दुर्गा की पूजा में भूलकर भी सफेद या काले वस्त्र ना पहनें।
  • नवरात्र के दिनों में दाढ़ी-मूंछ और बाल नहीं कटवाने चाहिए।
  • नौ दिनों तक नाखून न काटे और तेल-साबुन का भी प्रयोग ना करें।
विज्ञापन

4 of 4
नवरात्रि में क्या करें और क्या ना करें - फोटो : facebook
मां दुर्गा के किस स्वरूप की किस दिन होगी पूजा
1- नवरात्रि पहला दिन 22 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा (घटस्थापना) 
2- नवरात्रि दूसरा दिन 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा 
3- नवरात्रि तीसरा दिन 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा 
4- नवरात्रि चौथा दिन 25 मार्च 2023 दिन शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा 
5- नवरात्रि पांचवां दिन 26 मार्च 2023 दिन रविवार: मां स्कंदमाता पूजा 
6- नवरात्रि छठवां दिन 27 मार्च 2023 दिन सोमवार: मां कात्यायनी पूजा 
7- नवरात्रि सातवं दिन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा 
8- नवरात्रि आठवां दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां महागौरी 
9- नवरात्रि 9वां दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां सिद्धिदात्री
Chaitra Navratri 2023 Vrat Niyam: चैत्र नवरात्रि व्रत के समय इन नियमों का करें पालन, मां दुर्गा देंगी आशीर्वाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें