Pradosh Vrat 2023: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व होता है। ये व्रत हर माह में त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन भगवान शिव शंकर की पूजा अर्चना की जाती है। मान्यता है कि त्रयोदशी के दिन व्रत रखकर पूजा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही दांपत्य जीवन में भी प्यार बना रहता है। इस दिन लोग पूरी आस्था और भक्ति के साथ भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। दिनभर व्रत रखकर शाम को प्रदोष काल में शिव जी की पूजा करते हैं। मान्यता है कि जो भक्त प्रदोष व्रत रखते हैं उन्हें भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जातक को विशेष लाभ मिलता है और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही इस दिन कुछ मंत्रों के जाप से शुभ फल मिलता है। ये रहे शिव जी के चमत्कारी मंत्र...