भीष्म पंचक 2026
- फोटो : AI
भीष्म पंचक का क्या है धार्मिक महत्व?
महाभारत से जुड़ी है परंपरा: भीष्म पंचक का संबंध महाभारत काल से माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, महाभारत युद्ध के बाद भीष्म पितामह बाणों की शैय्या पर लेटे हुए थे। वे सूर्य के उत्तरायण होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उस समय भगवान श्रीकृष्ण पांडवों को उनके पास ले गए, ताकि वे भीष्म पितामह से जीवन और धर्म से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें सीख सकें।
मान्यता है कि भीष्म पितामह ने इन पांच दिनों में पांडवों को राजधर्म, नीति, मोक्ष और जीवन से जुड़े कई महत्वपूर्ण उपदेश दिए थे। तभी से इन पांच दिनों को भीष्म पंचक के रूप में मनाने की परंपरा चली आ रही है।
पांच दिनों की पूजा से मिलता है कार्तिक मास के व्रत का पुण्य: धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग पूरे कार्तिक महीने में व्रत, स्नान और पूजा के नियमों का पालन नहीं कर पाते, वे भी इन अंतिम पांच दिनों में श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ, व्रत और दीपदान करके पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। पद्म पुराण में भी इन पांच दिनों की महिमा बताई गई है।