दिवाली के बाद आने वाला भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्रेम और अटूट विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि, अच्छी सेहत और दीर्घायु की प्रार्थना करती हैं। वहीं, भाई अपनी बहनों को उपहार देकर उनकी रक्षा और हर परिस्थिति में साथ निभाने का संकल्प लेते हैं। साल 2026 में भाई दूज की तारीख को लेकर असमंजस है। ऐसे में आइए जानते हैं कि यह पर्व कब मनाया जाएगा, तिलक लगाने का शुभ समय क्या है और पूजा किस तरह करनी चाहिए।