फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Bhai Dooj 2025 Wishes: रोली चंदन तिलक से पर्व मनाने आई है बहना... इन संदेशों से दें प्रियजन को शुभकामना

Thu, 23 Oct 2025 11:36 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Bhai Dooj 2025 Wishes in Hindi: भाई दूज का पर्व इस वर्ष 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा, तिलक का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 से 3:28 बजे तक है। इस दिन भाई-बहन एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर अपने रिश्ते को और भी खास बनाते हैं।
विज्ञापन
1 of 10
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Bhai Dooj 2025 Wishes Images Quotes Messages:भाई दूज का पावन पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह त्योहार दीपावली के दो दिन बाद मनाया जाता है, जब बहनें अपने भाई के माथे पर तिलक कर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। इस साल भाई दूज 23 अक्तूबर गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन तिलक करने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक है। इस विशेष अवसर पर भाई भी अपनी बहनों को जीवनभर साथ निभाने और उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। भाई दूज केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि उन अनमोल भावनाओं का उत्सव है जो इस रिश्ते को और भी मजबूत बनाती हैं।
Bhai Dooj Pooja Thali: भाई दूज की थाली में जरूर रखें ये चीजें, यहां जानें सम्पूर्ण सामग्री लिस्ट
त्योहार के इस खास दिन पर जब बहन-भाई एक-दूसरे को शुभकामनाएं और भावनाओं से भरे संदेश भेजते हैं, तो रिश्तों में और भी मिठास घुल जाती है। अगर आप भी इस भाई दूज पर अपने भाई या बहन को कुछ खास और दिल छू लेने वाले शब्दों में शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं भाई दूज के खूबसूरत संदेश और कोट्स, अपने रिश्ते को और भी खास बना सकते हैं।
Bhai Dooj 2025: भाई दूज पर क्या है तिलक करने का समय? जानें तिथि, मुहूर्त और मंत्र
विज्ञापन

2 of 10
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
प्रेम की डोर से बहना बंधती,
भाई के घर की रौनक है बनती,
भाई दूज पर सजाकर थाली, माथे पर रक्षा का तिलक है बनती।
भाई दूज की शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 10
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
भाई दूज का है आया शुभ त्योहार,
बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार,
भाई बहन का यह अनमोल रिश्ता है बहुत अटूट,
बना रहे ये बंधन हमेशा खूब।
भाई दूज की शुभकामनाएं

4 of 10
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
माथे पर चंदन का टीका और हाथ में नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार,
आप सभी को मुबारक हो भाई दूज का ये त्योहार।
विज्ञापन

5 of 10
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
बहन-भाई का प्यार है अटूट
नहीं चाहिए महंगे उपहार
रिश्ता अटूट रहे हमेशा
मिले मेरे भाई को खुशियां अपार
भाई दूज की शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 10
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
आरती की थाली मैं सजाऊं,
कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाऊं,
तेरे उज्ज्वल भविष्य की कामना करूं,
संकट न आए तुझ पर कभी ऐसी दुआ करूं,
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

7 of 10
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ
जो दुआ मांगो, उसे तुम पाओ
भाई दूज का त्योहार है, भैया जल्दी आओ
अपनी प्यारी बहन से तिलक लगवाओ
भाई दूज हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 10
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
चंदन का टीका नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार,
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 10
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
भाई और बहन के प्रेम भरे पर्व की बधाई
इस भैया दूज आपके और आपकी बहन में बढ़े प्यार
सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की हो बरसात
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

10 of 10
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
रोली चंदन और तिलक से
पर्व मनाने आई है बहना
भैया दूज का पर्व है प्यारा
स्नेह अनुराग का बंधता धागा
भाई दूज के प्यार भरे पर्व की बधाई और शुभकामनाएं

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें