फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Bhai Dooj Wishes 2024: भाई दूज पर इन संदेशों से दें प्यारे भाई को शुभकामनाएं, रिश्तों में बढ़ेगा प्यार

Sun, 03 Nov 2024 08:45 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 10
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi: हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस बार 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन यमुना ने भाई यम को घर पर आमंत्रित किया था, और स्वागत सत्कार के साथ टीका लगाया था। तभी से इस पर्व को मनाया जाता है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। हिंदू धर्म में भाई दूज के पर्व को भाई-बहन के रिश्ते में मिठास और विश्वास को बढ़ाने वाला माना जाता है।

इस दिन बहनें भाई के माथे पर तिलक करती हैं, और उसके सुखमय जीवन और उज्जवल भविष्य की ईश्वर से कामना करती हैं। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान कृष्ण, यमदेव और यमुना की आराधना करने से अकाल मृत्यु का संकट टल जाता है। पंचांग के अनुसार इस बार भाई दूज पर सुबह 11 बजकर 39 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा। इस शुभ संयोग में आप प्यारे भाई को इन संदेशों के जरिए शुभकामनाएं भी दे सकती हैं। इससे रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन

2 of 10
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
भाई दूज का त्योहार यकीनन है खास,
यूं ही बनी रहे हमेशा हमारे इस रिश्ते की मिठास।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 10
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
प्यारे भाई- बहन को प्रेम के साथ
मुबारक हो भाई दूज का त्योहार
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 10
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
बहन चाहे भाई का प्यार,
चाहे मिले न कोई उपहार।
रिश्ता अटूट रहे सदियों तक,
भाई को मिलें खुशिया अपार
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 10
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
भाई तेरे मेरे प्यार का बंधन
प्रेम और विश्वास का बंधन
तेरे माथे पर लगाऊं चंदन
मांगू दुआएं तेरे लिए हर पल।
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 10
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
आरती की थाली मैं सजाऊं,
कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाऊं,
तेरे उज्ज्वल भविष्य की कामना करूं,
संकट न आए तुझ पर कभी ऐसी दुआ करूं,
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!
विज्ञापन

7 of 10
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
प्रेम और विश्वास के बंधन को मनाओ
जो दुआ मांगो, उसे तुम पाओ
भाई दूज का त्योहार है, भैया जल्दी आओ
अपनी प्यारी बहन से तिलक लगवाओ
भाई दूज हार्दिक शुभकामनाएं

8 of 10
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
चंदन का टीका नारियल का उपहार,
भाई की उम्मीद, बहना का प्यार,
खुशी से मनाएं आप भाई दूज का त्योहार
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं

9 of 10
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
भाई और बहन के प्रेम भरे पर्व की बधाई
इस भैया दूज आपके और आपकी बहन में बढ़े प्यार
सुख, समृद्धि और ऐश्वर्य की हो बरसात
भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

10 of 10
Bhai Dooj 2024 Wishes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
रोली चंदन और तिलक से
पर्व मनाने आई है बहना
भैया दूज का पर्व है प्यारा
स्नेह अनुराग का बंधता धागा
भाई दूज के प्यार भरे पर्व की बधाई और शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें