ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भाई दूज के दिन अगर बहनें अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करती हैं, तो उन्हें और उनके भाई दोनों को देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद मिलता है। इससे भाई-बहन के बीच प्रेम भी बढ़ता है।
विज्ञापन
1 of 13
भाई दूज पर करें राशि अनुसार उपाय
- फोटो : Amar Ujala
Bhai Dooj 2024: भाई दूज के त्योहार को भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई का तिलक करके उन्हें मिठाई खिलाती हैं, और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। इस साल देशभर में भाई दूज का त्योहार 3 नवंबर 2024 को मनाया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि भाई दूज के दिन अगर बहनें अपनी राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय करती हैं, तो उन्हें और उनके भाई दोनों को देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद मिलता है। इससे भाई-बहन के बीच प्रेम भी बढ़ता है। आइए जानते हैं भाई दूज पर राशि के अनुसार कौन से अचूक उपाय किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 13
मेष राशि
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
भाई दूज के दिन बहन के लिए लाल रंग के वस्त्र पहनना शुभ होगा। साथ ही भाई को पीले रंग की मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से आपके भाई की कुंडली में ग्रह शांत होंगे और जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होगा।
विज्ञापन
3 of 13
वृषभ राशि
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातक इस दिन सिल्वर रंग के कपड़े पहन सकते हैं। तिलक करने के बाद भाई को सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। इससे भाई-बहन के बीच प्यार बढ़ता है।
4 of 13
मिथुन राश
- फोटो : amar ujala
मिथुन राश
इस दिन बहनें हरी रंग के कपड़े पहनें और भाई को पीले रंग की मिठाई खिलाएं। ऐसा करने से भाई-बहन के बीच प्रेम बढ़ता है, साथ ही रिश्ते में गहराई आती है।
विज्ञापन
5 of 13
कर्क राशि
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
इस दिन कर्क राशि के जातक लाल या सफेद रंग के कपड़े पहन सकते हैं। भाई का तिलक करने के बाद बहनें अपने भाई के पैर छूकर उनका आशीर्वाद जरूर लें। इससे उनके बीच चल रहा मनमुटाव खत्म होगा।
विज्ञापन
6 of 13
सिंह राशि
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि की बहनें भाई दूज के दिन गोल्डन कलर के कपड़े पहनें। ये रंग आपके और आपके भाई दोनों के लिए शुभ रहेगा। इससे कुंडली में कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत हो सकती है और इससे रिश्तों में प्यार भी बढ़ता है।
विज्ञापन
7 of 13
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
अगर भाई से आपकी किसी तरह की लड़ाई चल रही है, तो भाई दूज के दिन आप हरे रंग के कपड़े जरूर धारण करें। भाई का कुमकुम से तिलक करें। ऐसा करने से आपके रिश्ते सही हो सकते हैं।
8 of 13
तुला राशि
- फोटो : amar ujala
तुला राशि
इस दिन आप सिल्वर या गोल्डन रंग के वस्त्र धारण करे सकती हैं। इससे आपका और आपके भाई का रिश्ता मजबूत होगा और जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
9 of 13
वृश्चिक राशि
- फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
भाई दूज के दिन आप भूरे रंग के कपड़े पहनें और भाई का तिलक रोली से करें। तिलक करने के बाद भाई को बेसन की मिठाई खिलाएं। इस उपाय से आप दोनों के बीच प्रेम और अपनापन बढ़ेगा।
10 of 13
धनु राशि
- फोटो : amar ujala
धनु राशि
इस दिन आप लाल रंग के कपड़े पहन सकती हैं। वहीं भाई हरे रंग के कपड़े पहन सकते हैं। भाई का तिलक केवल रोली से करें। इस उपाय से भाई-बहन के रिश्ता मजबूत होगा।
11 of 13
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
भाई के साथ संबंध मधुर बनाने के लिए आप भाई दूज के दिन लाल रंग के कपड़े पहने और चंदन से भाई का तिलक करें। इस दिन भाई को बेसन से बनी मिठाई खिलाएं। इससे आप दोनों के रिश्ते में मिठास आएगी।
12 of 13
कुंभ राशि
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि
इस दिन नेवी ब्लू या सिल्वर रंग के कपड़े पहनना अच्छा रहेगा। भाई का रोली से तिलक करें और उन्हें सफेद रंग की मिठाई खिलाएं। इससे आप दोनों के रिश्ते की खटास खत्म हो जाएगी।