फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat: भाई दूज पर तिलक करने का शुभ मुहूर्त, यहां जानें

Sun, 03 Nov 2024 07:46 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। 
विज्ञापन
1 of 6
Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat - फोटो : अमर उजाला
Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat: कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस साल 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन को भाई-बहन के स्नेह और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सभी बहनें भाई को रोली और अक्षत का टीका करते हुए, उसकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं।

हिंदू धर्म में इस पर्व को मनाने की प्रथा सदियों पुरानी है। मान्यता है कि इस दिन यमुना ने भाई यम को घर पर आमंत्रित किया था और स्वागत सत्कार के साथ टीका लगाया था। तभी से इस पर्व को मनाया जाता है। भारत में इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार इस साल भाई दूज पर अनुराधा नक्षत्र और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। इस योग में तिलक करने से भाई बहन के रिश्ते में मजबूती आती है। ऐसे में आइए इस दिन के शुभ मुहूर्त के बारे में भी जान लेते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat - फोटो : Adobe stock
भाई दूज 2024 तिथि 
कार्तिक मास द्वितीया तिथि का आरंभ 2 नवंबर 2024 को रात 8 बजकर 22 मिनट से होगा। इस तिथि का समापन 3 नवंबर को रात में 10 बजकर 6 मिनट पर है।
विज्ञापन

3 of 6
Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat - फोटो : Adobe stock
भाई दूज शुभ योग 2024 
पंचांग के अनुसार भाई दूज के दिन सुबह 11 बजकर 39 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके बाद शोभन योग शुरू हो जाएगा। इस दौरान अनुराधा नक्षत्र और बालव व कौलव करण का संयोग रहेगा।

4 of 6
Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat - फोटो : Adobe stock
भाई दूज तिलक मुहूर्त
इस साल भाई दूज पर तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 3 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से दोपहर 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। मुहूर्त की कुल अवधि 2 घंटे 12 मिनट की है।
विज्ञापन

5 of 6
Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat - फोटो : Adobe stock
भाई दूज तिलक विधि
  • भाई दूज के दिन सुबह ही स्नान कर लें और साफ वस्त्रों को धारण करें। 
  • फिर एक थाली को तैयार कर लें। 
  • थाली में रोली, अक्षत और गोला रखें।
  • इसके बाद भगवान गणेश का नाम लेते हुए पूजा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Bhai Dooj 2024 Tilak Muhurat - फोटो : freepik
  • अब भाई का तिलक करें और नारियल का गोला भाई को दें। 
  • फिर भाई को मिठाई खिलाएं और आरती करें। 
  • भाई को भोजन करवाएं। 
  • उसके बाद भाई अपनी बहन से आशीर्वाद लें और उन्हें भेंट स्वरूप कुछ उपहार दें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें