Happy Govardhan Puja Wishes 2024: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा की जाती है। इस साल 2 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जा रहा है। मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। तभी से गोवर्धन पर्व मनाने की परंपरा है। इस दिन को श्रीकृष्ण की विजय का प्रतीक भी माना जाता है। गोवर्धन पर्व की खास रौनक मथुरा, वृंदावन और बरसाना में देखने को मिलती हैं। इस दिन महिलाएं भगवान श्रीकृष्ण के साथ गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाकर पूजा करती हैं।
मान्यता है कि सच्चे मन से भगवान कृष्ण की पूजा करने से साधक के सभी कष्ट दूर होते हैं। वहीं इस साल गोवर्धन पर आयुष्मान योग और विशाखा नक्षत्र के साथ गोवर्धन का पर्व मनाया जा रहा है। इस संयोग में पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दौरान पूजा के साथ-साथ सभी एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों के माध्यम से गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दें सकते हैं।