फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhai Dooj 2022: आज या कल, भाई दूज कब है? जानिए सही तिथि और टीका करने का शुभ मुहूर्त

Wed, 26 Oct 2022 07:48 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इस साल भाई दूज कब है? जानिए तिथि, टीका करने का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : अमर उजाला
Bhai Dooj 2022 Date Shubh Muhurat and Time : कार्तिक माह में शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। रक्षाबंधन की तरह ये पर्व भी भाई-बहन के लिए बेहद खास होता है। इस पर्व को भैया दूज, भाई टीका, यम द्वितीया भी कहा जाता है। भाई दूज के दिन भाई को तिलक लगाने का सबसे अधिक महत्व होता है। इस दिन बहन भाई का टीका करती हैं और उनकी लंबी उम्र की कामना करती हैं। ये प्रथा सदियों पुरानी है। कहा जाता है कि इस दिन यदि विधि-विधान से पूजा की जाए, तो जीवन भर यम का भय नहीं सताता और भाई-बहनों की कभी अकाल मृत्यु नहीं होती। भाई दूज के दिन तिलक लगाने से भाई को लंबी उम्र के साथ सुख संपन्नता का आशीर्वाद भी मिलता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस वर्ष कब मनाया जाएगा भाई दूज का त्योहार और इसे मनाने के नियम क्या हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
इस साल भाई दूज कब है? जानिए तिथि, टीका करने का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock
भाई दूज की तिथि
कुछ लोग 26 अक्टूबर, तो वहीं कुछ 27 अक्टूबर को इस त्योहार को मनाने की बात कर रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इस साल कार्तिक शुक्ल की द्वितीया तिथि 26 और 27 अक्टूबर दोनों दिन रहेगी। पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि बुधवार, 26 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 43 मिनट से शुरू होकर अगले दिन गुरुवार, 27 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक रहेगी। ऐसे में ज्योतिष जानकारों का कहना है कि भाई दूज का त्योहार दोनों तिथियों पर मनाया सकेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
इस साल भाई दूज कब है? जानिए तिथि, टीका करने का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock
भाई दूज 26 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त
यदि आप 26 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मनाने की सोच रहे हैं, तो द्वितीय तिथि प्रारंभ होने के बाद दोपहर 03 बजकर 33 मिनट तक पूजा और तिलक का शुभ मुहूर्त है। पंचांग के अनुसार 26 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा शाम 05 बजकर 41 मिनट से लेकर शाम 06 बजकर 07 मिनट तक गोधुलि मुहूर्त है। ऐसे में यदि आप 26 अक्टूबर को भाई दूज मनाने जा रही हैं, तो इनमें से किसी भी मुहूर्त में भाई को टीका लगा सकती हैं।  

भाई दूज 27 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त
वहीं जो लोग 27 अक्टूबर को भाई दूज का त्योहार मनाने की सोच रहे हैं, तो इस दिन 11 बजकर 07 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक पूजा और तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त है। इसके अलावा, सुबह 11 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा। ज्योतिष के अनुसार  इसमें भाई को तिलक करना बहुत ही शुभ रहेगा।  
 

4 of 5
इस साल भाई दूज कब है? जानिए तिथि, टीका करने का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock
भाई का तिलक करने की विधि
मान्यता है कि इस दिन यम अपनी बहन यमुना के घर भोजन करने गए थे। ऐसे में जो बहने शादी-शुदा हैं उनके भाईयों को अपनी बहन के घर जाना चाहिए। कुंवारी लड़कियां घर पर ही भाई का तिलक करें। भाई दूज के दिन सबसे पहले भगवान गणेश का ध्यान करते हुए पूजा अवश्य करनी चाहिए। वहीं भाई का तिलक करने के लिए पहले थाली तैयार करें उसमें रोली, अक्षत और गोला रखें तत्पश्चात भाई का तिलक करें और गोला भाई को दे दें। फिर प्रेमपूर्वक भाई को मनपसंद का भोजन करवाएं। उसके बाद भाईयों को भी अपनी बहन से आशीर्वाद लेना चाहिए और उन्हें भेंट स्वरूप कुछ उपहार देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इस साल भाई दूज कब है? जानिए तिथि, टीका करने का शुभ मुहूर्त और महत्व - फोटो : iStock
भाई दूज का महत्व 
हिंदू धर्म में भाई दूज के पर्व को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। कहा जाता है कि ये पर्व भाइयों और बहनों के बीच के समर्पण का प्रतीक है। भाई दूज बहनें अपने भाई के माथे पर हल्दी और रोली का तिलक लगाती हैं। ऐसी मान्यता है कि यदि भाई बहन यमुना नदी के किनारे बैठकर भोजन करते हैं तो जीवन में समृद्धि आती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें