Basant Panchami 2026: इस साल 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है। यह माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जिसपर मां सरस्वती का प्राकट्य हुआ था। पौराणिक कथाओं के मुताबिक, वसंत पंचमी 'बसंत' के आगमन का प्रतीक होता है। इस तिथि पर देवी सरस्वती की उपासना व उनके नामों का जाप करने से जीवन में न केवल ज्ञान और बुद्धि का विकास होता है बल्कि उनके घर में भी सकारात्मकता और बरकत बनी रहती है। हालांकि, मां सरस्वती की विशेष कृपा पाने के लिए सरस्वती चालीसा का पाठ अधिक फलदायी माना गया है। इससे साधक की स्मरण शक्ति और एकाग्रता में वृद्धि होती है। ऐसे में आइए इस शक्तिशाली चालीसा पाठ को जानते हैं।