फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2023 Mantra: वसंत पंचमी में करें इन मंत्रों का जाप, करियर में मिलेगी सफलता

Thu, 26 Jan 2023 12:18 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वसंत पंचमी में करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : अमर उजाला
Basant Panchami 2023 Mantra:  वसंत पंचमी का त्योहार हमारे देश में खास महत्व है। वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। वसंत पंचमी का पर्व  वसंत ऋतु के आगमन के प्रतीक के रूप में मनायी जाती है।  वसंत पंचमी को श्री पंचमी तथा ज्ञान पंचमी भी कहते हैं। मान्यता है कि सृष्टि के रचियता भगवान ब्रह्मा के मुख से  वसंत पंचमी के दिन ही ज्ञान और विद्या की देवी मां सरस्वती प्रकट हुई थी। प्रकृति की पूजा के रूप में मनाए जाने वाले  वसंत पंचमी का विद्यार्थियों के लिए भी ख़ास महत्व है।  वसंत पंचमी के अवसर पर विद्या और ज्ञान की देवी माने जानी वाली मां सरस्वती के पूजा का विशेष लाभ मिलता है एवं जीवन में शुभ की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन कुछ खास और देवी सरस्वती के गुप्त मंत्रों का जाप करना शुभ होता है। सरस्वती मां के इन मंत्रों का जाप करने से बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। आइए जानते हैं इन मंत्रों के बारे में। 
विज्ञापन

2 of 6
बसंत पंचमी में करें इन मंत्रों का जाप
"या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेणसंस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।"

 वसंत पचंमी पर मां सरस्वती के इस मंत्र का एक माला जाप करें। इससे बुद्धि का विकास होता है। 
विज्ञापन

3 of 6
बसंत पंचमी में करें इन मंत्रों का जाप
"ॐ वागदैव्यै च विद्महे कामराजाय धीमहि,
 तन्नो देवी प्रचोदयात्।" 

 वसंत पचंमी पर  सरस्वती गायत्री मंत्र की 5 माला जाप करें। इस उपाय से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं और साधक को जीवन में तरक्की देता है। 

4 of 6
बसंत पंचमी में करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : SELF
"पद्माक्षी ॐ पद्मा क्ष्रैय नमः।" 
 वसंत पंचमी पर मां सरस्वती के इस गुप्त मंत्र का 108 बार जाप करें। इस मंत्र के जाप से करियर में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती। मंत्र का जाप करते समय दो मुखी दीपक लगाकर देवी सरस्वती का स्मरण करें। 
विज्ञापन

5 of 6
बसंत पंचमी में करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : अमर उजाला
"विद्या: समस्तास्तव देवि भेदा: स्त्रिय: समस्ता: सकला जगत्सु।
त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुति: स्तव्यपरा परोक्ति:।।"

विद्या प्राप्ति के लिए देवी सरस्वती का ये मंत्र बहुत लाभकारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बसंत पंचमी में करें इन मंत्रों का जाप - फोटो : istock
"ह्रीं त्रीं हूं" 
 वसंत पंचमी पर दस महाविद्या की आराधना की जाती है। उसी के अंतर्गत नील सरस्वती मां का भी पूजन किया जाता है। उपरोक्त मंत्र नील सरस्वती देवी का अचूक मंत्र है। इस उपाय से आर्थिक तंगी भी दूर होती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें