फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basant Panchami 2019: छात्र बसंत पंचमी के दिन जरूर अर्पित करें ये 5 चीजें, देवी सरस्वती को है प्रिय

Thu, 07 Feb 2019 02:57 PM IST
shubham धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बसंत पंचमी 2019
बसंत पंचमी की पर्व 10 फरवरी को मनाया जाएगा। यह त्योहार हर साल माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन माता सरस्वती की विशेष रूप से पूजा की जाती है। छात्रों और कलाकारों के लिए सरस्वती पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन ज्ञान और बुद्धि की देवी माता सरस्वती की पूजा से बहुत लाभ मिलता है। अगर छात्र ज्ञान और विवेक पाना चाहते हैं तो देवी सरस्वती की पूजा करते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखें और पूजा में देवी सरस्वती की 5 प्रिय वस्तुएं जरूर भेंट करनी चाहिए।
 
विज्ञापन

2 of 6
Basant Panchami 2018
देवी सरस्वती को पीले और सफेद रंग के फूल पसंद है। आपको इन फूलों से देवी की पूजा करनी चाहिए। देवी को प्रसन्न के लिए आप गेंदे और सरसों के पुष्प अर्पित कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
बसंत पंचमी 2019
मां सरस्वती को बूंदी का प्रसाद बहुत प्रिय होता है। बूंदी पीले रंग की होती है और यह गुरु से संबंधित वस्तु भी है जो ज्ञान के कारक ग्रह हैं। देवी सरस्वती को बूंदी अर्पित करने से गुरु अनुकूल होते हैं और ज्ञान प्राप्ति में आने वाली बाधा दूर होती है।

4 of 6
सरस्वती पूजन
बंसत पंचमी के दिन पीले रंग का विशेष महत्व है इसलिए सफेद की बजाय पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें तो यह बहुत शुभ होता है। इस दिन अपने शरीर पर पीले रंग का वस्त्र धारण करें।
विज्ञापन

5 of 6
बसंत पंचमी 2019
सरस्वती पूजा में पेन और कॉपी जरूर शामिल करें, इससे बुध की स्थिति अनुकूल होती है जिससे बुद्धि बढ़ती है और स्मरण शक्ति भी अच्छी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बसंत पंचमी 2019
केसर और पीला चंदन का तिलक करें और खुद भी लगाएं। ज्योतिषशास्त्र में इसे गुरु से संबंधित वस्तु कहा गया है जिससे ज्ञान और धन दोनों के मामले में अनुकूलता की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें