फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2025 Wishes: बकरीद के अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन संदेशों से दे शुभकामनाएं

Sat, 07 Jun 2025 11:12 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Bakrid 2025 Wishes: बकरीद मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने ज़ु-अल-हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। इस साल 7 जून 2025 को बकरीद है। 
विज्ञापन
1 of 11
Bakrid 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
Bakrid 2025 Wishes: बकरीद मुस्लिम समुदाय का महत्वपूर्ण त्योहार है, जिसे इस्लामिक कैलेंडर के आखिरी महीने ज़ु-अल-हिज्जा की 10वीं तारीख को मनाया जाता है। इस साल 7 जून 2025 को बकरीद है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक यह त्योहार हजरत इब्राहीम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है। कहते हैं कि जब अल्लाह ने हजरत इब्राहिम से उनके जीवन की सबसे प्यारी चीज की कुर्बानी देने के लिए कहा, तो वह बिना किसी संकोच के अपने बेटे की कुर्बानी देने के लिए तैयार हो गए थे। हालांकि उन्होंने जैसे ही कुर्बानी शुरू की, तो अल्लाह ने चमत्कार किया और बेटे की जगह एक दुंबे को भेज दिया। तभी से बकरीद को हजरत इब्राहिम की अल्लाह के प्रति अटूट भक्ति की याद में मनाया जाता है। इस खास मौके पर जहां लोग मिलकर बकरीद मनाते हैं, वहीं सभी एक दूसरे से गले मिलकर गिले शिकवे भी दूर करते हैं। इसके अलावा बकरीद की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप इन संदेशों के माध्यम से अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को बकरीद की शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 11
Bakrid 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
तारों से आसमां में खिली रहे बहार,
चांद के जैसा पाक हो सभी का प्यार,
होता रहे यूं ही अपनों से दीदार,
मुबारक हो तुमको बकरीद का त्योहार
विज्ञापन

3 of 11
Bakrid 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
जिंदगी का हर पल खुशियों से कम न हो,
आपका हर दिन ईद के दिन से कम न हो।
बकरीद मुबारक

4 of 11
Bakrid 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
समंदर को उसका किनारा मुबारक
चांद को सितारा मुबारक
फूलों को उसकी खुशबू मुबारक
दिल को उसका दिलदार मुबारक
आपको और आपके परिवार को बकरीद मुबारक
विज्ञापन

5 of 11
Bakrid 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
रात का नया चांद मुबारक,
चांद की चांदनी मुबारक,
फलक को सितारे मुबारक,
सितारों को बुलंदी मुबारक,
और आप सभी को बकरीद मुबारक
विज्ञापन

6 of 11
Bakrid 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
सदा हंसते रहो जैसे हंसते हैं फूल,
दुनिया के सारे गम तुम जाओ भूल,
चारों तरफ हो खुशियों का तराना,
इसी दुआ के साथ यार तुम्हे मुबारक हो बकरीद।
विज्ञापन

7 of 11
Bakrid 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
जन्नत से नजराना भेजा है,
खुशियों का खजाना भेजा है,
कुबूल फरमायें दिल की दुआ है,
बकरीद मुबारक का फरमान भेजा है।

8 of 11
Bakrid 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
हवा को खुशबू मुबारक
फिजा को मौसम मुबारक
दिलों को प्यार मुबारक
आपको हमारी तरफ से बकरीद मुबारक

9 of 11
Bakrid 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
तमन्ना आपकी सब पूरी हो जाएं,
हो आपका मुकद्दर इतना रोशन की,
आमीन कहने से पहले ही आपकी हर दुआ कबूल हो जाए।
बकरीद मुबारक

10 of 11
बकरीद की मुबारकबाद - फोटो : amar ujala
ईद का दिन है, अल्लाह का इनाम है,
कुर्बानी से भरपूर, यह प्यार का पैगाम है।
ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद
विज्ञापन

11 of 11
बकरीद की मुबारकबाद - फोटो : amar ujala
जो भी मांगा सच्चे दिल से, वो मुकम्मल हो,
ऐसी दुआओं से भरा, ये ईद का पैगाम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें