Ashadha Amavasya 2026 : आषाढ़ अमावस्या इस वर्ष 14 जुलाई 2026 को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को पितरों की शांति और पिंडदान के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि, इस दिन श्रद्धा भाव से किए गए दान, पूजा-पाठ और जरूरतमंदों की सेवा करने से पितृ दोष में कमी आती है। इसके अलावा वंशों को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है, जिसके प्रभाव से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि आषाढ़ अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार दान और उपाय किए जाएं तो उनका शुभ फल कई गुना बढ़ जाता है। इससे ग्रहों की शुभता बढ़ती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों से भी राहत मिलने लगती है। आइए जानते हैं राशि अनुसार कौन-से उपाय करना शुभ रहेगा।