फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aashadh Purnima 2026: आषाढ़ पूर्णिमा पर करें इन 5 में से किसी एक चीज का दान, दूर होंगी परेशानियां

Fri, 24 Jul 2026 07:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Aashadh Purnima 2026: आषाढ़ पूर्णिमा के दिन इन 5 चीजों का दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और भाग्य भी मजबूत बनता है। ऐसे में आइए दान से जुड़ी इन चीजों को विस्तार से जानते हैं।
 
विज्ञापन
1 of 4
Aashadh Purnima 2026 - फोटो : amar ujala
Aashadh Purnima 2026: इस साल आषाढ़ पूर्णिमा तिथि का आरंभ 28 जुलाई को शाम 6:18 पर होगा और इसका समापन 29 जुलाई, बुधवार को रात 8:05 पर हो रहा है। हिंदू धर्म में उदया तिथि को अधिक महत्व दिया जाता है, इसलिए आषाढ़ पूर्णिमा 29 जुलाई 2026, बुधवार को मनाई जाएगी। इसे गुरु पूर्णिमा या व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस दिन देशभर के शिक्षा संस्थानों में पूजा-पाठ व गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त किया जाता है। वहीं मंदिरों में भगवान विष्णु की विशेष उपासना और चंद्र देव को अर्घ्य करते हैं। कहते हैं कि, इस दिन कुछ खास चीजों का दान किया जाए, तो व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती हैं। साथ ही ईश्वर की कृपा भी साधक को मिलती हैं। आइए इस दिन से जुड़े दान को जानते हैं।
Chaturmas 2026: 25 जुलाई से लगेगा चातुर्मास, जानें फिर कब निकलेंगे विवाह के शुभ मुहूर्त
विज्ञापन

2 of 4
Aashadh Purnima 2026 - फोटो : instagram
सफेद वस्तुओं का दान करें
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार आषाढ़ पूर्णिमा के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है, जिसके प्रभाव से जीवन मेंमानसिक तनाव कम होता है।
Chaturmas 2026: 25 जुलाई से वर्जित होंगे मांगलिक कार्य, सुख-समृद्धि के लिए चातुर्मास में करें राशि अनुसार उपाय
विज्ञापन

3 of 4
Aashadh Purnima 2026 - फोटो : freepik.com
वस्त्र दान
झार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आषाढ़ पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को नए या साफ-सुथरे वस्त्र दान करने से भाग्य चमकने लगता है। साथ ही घर-परिवार व समाज में सम्मान बढ़ता है और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है।
Hariyali Teej 2026: अगस्त में कब मनाई जाएगी हरियाली तीज ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
शिक्षा से जुड़ी सामग्री का करें दान
आषाढ़ पूर्णिमा पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इसलिए इस दिन शिक्षा और ज्ञान से जुड़ी वस्तुओं जैसे किताबें-पेंसिल या अन्य अध्ययन सामग्री का दान करना विशेष फलदायी होता है। इससे बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद मिलता है।
विज्ञापन

4 of 4
Aashadh Purnima 2026 - फोटो : Freepik
जरूरतमंद बच्चों को उनकी प्रिय चीजें करें दान
आषाढ़ पूर्णिमा के अवसर पर जरूरतमंद बच्चों को उनकी जरूरत या पसंद की चीजें दान करें। इससे जीवन में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

Raksha Bandhan 2026: क्या इस बार रक्षाबंधन पर लगेगा चंद्र ग्रहण ? जानें समय और क्या कहते हैं ज्योतिषी

अन्न दान 
आषाढ़ पूर्णिमा के दिन भूखे लोगों को भोजन कराना अथवा खान-पान से जुड़ी सामग्री का दान करना अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि अन्नदान करने से माता अन्नपूर्णा की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त
  • 29 जुलाई , सायं 7:21 बजे चंद्रमा का उदय होगा।
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:17 बजे से प्रारंभ होगा।
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:43 बजे तक
 

Sawan Shivratri 2026: इस बार कब पड़ेगी सावन शिवरात्रि ? जानें डेट, शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक का सही समय

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें