फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

April 2021 Vrat Tyohar List: अप्रैल माह में चैत्र नवरात्रि, रामनवमी के अलावा पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत एवं त्योहार

Thu, 01 Apr 2021 08:01 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
अप्रैल महीने में होने वाले व्रत-त्योहार - फोटो : अमर उजाला
April 2021 Vrat And Festival List: अप्रैल 2021 इस महीने में कई व्रत एवं त्योहार पड़ने वाले हैं। इस महीने चैत्र नवरात्रि और रामनवमी जैसे प्रमुख त्योहार पड़ेंगे। आइए देखते हैं इस महीने के प्रमुख त्योहार और उनकी तिथियां -  
विज्ञापन

2 of 16
गुड फ्राइडे 2021 - फोटो : अमर उजाला
गुड फ्राइडे 2021
गुड फ्राइडे 2 अप्रैल को मनाया जाएगा। यह ईसाई मजहब का प्रमुख त्योहार है। ईसाई मान्यता के अनुसार गुड फ्राइडे के दिन ही प्रभु यीशु को सूली पर चढ़ाया गया था।
विज्ञापन

3 of 16
ईस्टर 2021 - फोटो : अमर उजाला
ईस्टर डे 2021
ईस्टर 4 अप्रैल को मनाया जाएगा। ईस्टर को लेकर ईसाई मजहब की पवित्र किताब बाईबल यह उल्लेख मिलता है कि ईसा मसीह सूली पर लटकाए जाने के तीन दिन बाद पुनर्जीवित होकर अपने समर्थकों के बीच आए थे। इस महीने की 4 तारीख को शीतला अष्टमी भी है।

4 of 16
पापमोचनी एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
पापमोचनी एकादशी 2021
पापमोचनी एकादशी 7 अप्रैल बुधवार को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। मान्यता है कि इस दिन जो व्यक्ति पापमोचनी एकादशी व्रत रखता है उसे समस्त प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन

5 of 16
चैत्र प्रदोष व्रत 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
चैत्र प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) 2021
चैत्र माह का पहला प्रदोष व्रत (कृष्ण पक्ष) 9 अप्रैल को पड़ रहा है। यह व्रत भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार (कृष्ण और शुक्ल पक्ष में) त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। 
विज्ञापन

6 of 16
चैत्र मासिक शिवरात्रि 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
चैत्र मासिक शिवरात्रि 2021
चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि 10 अप्रैल को है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का तो महत्व माना ही जाता है लेकिन हर माह पड़ने वाली शिवरात्रि भी बहुत महत्व रखती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है।
विज्ञापन

7 of 16
चैत्र अमावस्या 2021 - फोटो : prayagraj
चैत्र अमावस्या 2021
चैत्र अमावस्या 11 अप्रैल को है। हिन्दू कैलेंडर के मुताबिक यह इस साल का अंतिम दिन है। हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का बड़ा महत्व होता है। पितरों के तर्पण के लिए यह तिथि महत्वपूर्ण होती है। इसलिए उनकी आत्मा की शांति के लिए उपवास एवं पवित्र नदी में स्नान किया जाता है।

8 of 16
रमजान 2021 - फोटो : अमर उजाला
रमजान 2021
रमजान का महीना 12 अप्रैल से शुरू हो रहा है जो 12 मई को समाप्त होगा। हिजरी कैलेंडर के अनुसार, नौवां महीना रमजान का होता है। इस पूरे महीने मुस्लिम समुदाय के लोगों के द्वारा अनिवार्य रूप से रोजा रखा जाता है।  

9 of 16
हिंदू नववर्ष 2021 - फोटो : अमर उजाला
नव संवत्सर 2078 प्रारंभ
चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 13 अप्रैल से होगी। प्रतिपदा तिथि पर घट स्थापना कर नवरात्रि में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होगी। इसी दिन गुड़ी पड़वा और नया विक्रम संवत् 2078 शुरू होगा। इसके अलावा रमजान का पवित्र महीना भी 13 अप्रैल से है।

10 of 16
चैत्र नवरात्रि 2021 - फोटो : अमर उजाला
चैत्र नवरात्रि 2021
चैत्र नवरात्रि का पर्व प्रतिवर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होकर नवमी तिथि तक चलता है। इस वर्ष यह तिथि 13 अप्रैल को पड़ रही है। इसलिए नवरात्रि पर्व 13 अप्रैल से प्रारंभ होगा जो 22 अप्रैल 2021 को समाप्त होगा। नवरात्रि पारण के साथ ही इस व्रत का समापन होता है। 

11 of 16
गणगौर पूजा 2021 - फोटो : अमर उजाला
गणगौर पूजा 2021
गणगौर पूजा 15 अप्रैल 2021 को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गणगौर पूजा पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा सुख समृद्धि और अच्छे वैवाहिक जीवन के लिए की जाएगी।

12 of 16
भगवान श्रीराम - फोटो : Twitter
राम नवमी 2021
राम नवमी 21 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र माह शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन भगवान श्रीराम का जन्म अयोध्या में हुआ था। हर साल इस तिथि के दिन राम नवमी पर्व मनाया जाता है।

13 of 16
कामदा एकादशी 2021 - फोटो : अमर उजाला।
कामदा एकादशी 2021
कामदा एकादशी 23 अप्रैल को है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, कामदा एकदाशी व्रत प्रति वर्ष चैत्र माह के शुक्ल की एकादशी के दिन रखा जाता है। शास्त्रों के अनुसार, कामदा एकादशी का व्रत करने वालों की मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

14 of 16
चैत्र प्रदोष व्रत 2021 - फोटो : अमर उजाला
चैत्र प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) 2021
चैत्र माह का दूसरा प्रदोष व्रत (शुक्ल पक्ष) 24 अप्रैल को पड़ रहा है। यह शनि प्रदोष व्रत होगा जो भगवान शिव का आशीर्वाद पाने के लिए रखा जाता है। यह व्रत प्रति माह में दो बार (कृष्ण और शुक्ल पक्ष में) त्रयोदशी तिथि के दिन रखा जाता है। 

15 of 16
महावीर जयंती 2021 - फोटो : अमर उजाला
महावीर जयंती 2021
महावीर जयंती 25 अप्रैल को है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को उनका जन्म हुआ था। भगवान महावीर नें तीस वर्ष की उम्र में वैभव और विलासिता पूर्ण जीवन को त्याग कर बारह वर्ष की मौन तपस्या के बाद 'केवलज्ञान ' प्राप्त किया था।
विज्ञापन

16 of 16
हनुमान जयंती 2021 - फोटो : अमर उजाला
हनुमान जयंती 2021
हनुमान जयंती 27 अप्रैल को है। धार्मिक मान्यता है कि चैत्र पूर्णिमा के दिन श्रीराम भक्त हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन हनुमान जयंती मनायी जाती है। इसके अलावा पौराणिक शास्त्रों में चैत्र पूर्णिमा का भी विशेष महत्व है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें