पापमोचनी एकादशी 7 अप्रैल को पड़ रही है। हर साल पापों को हरने वाली यह एकादशी चैत्र मास में आती है। दरअसल, चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को ही पापमोचनी एकादशी तिथि के नाम से जाना जाता है। हिन्दू धर्म में इस एकादशी व्रत का बड़ा महत्व माना जाता है। एकादशी व्रत जीवन में भगवान विष्णु जी की कृपा पाने के लिए रखा जाता है। आइए जानते हैं पापमोचनी एकादशी का मुहूर्त, व्रत विधि, महत्व और कथा के बारे में-