फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Apara Ekadashi 2023: अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय

Mon, 15 May 2023 07:05 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
Apara Ekadashi 2023 Upay: प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी पर अपरा एकादशी का व्रत रखा जाता है। इस साल अपरा एकादशी आज 15 मई 2023, दिन सोमवार को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। अपरा एकादशी को अचला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ये एकादशी पापों का नाश करने वाली मानी गई है। मान्यता है कि अपरा एकादशी का व्रत करने से सभी प्रकार का भय दूर होता है और प्रेत योनि से मुक्ति मिलती है। अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के भक्त व्रत रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। इसके अलावा ज्योतिष में कुछ उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपरा एकादशी के दिन करने से तमाम तरह के कष्ट दूर होते हैं और भगवान विष्णु की कृपा से तरक्की के रास्ते खुलते हैं। आइए जानते हैं उन उपायों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं
धर्म शास्त्रों में पीपल के पेड़ में देवताओं का निवास स्थान बताया गया है, इसलिए श्रीहरि विष्णु को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए अपरा एकादशी के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और जल चढ़ाएं।
विज्ञापन

3 of 5
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए करें ये कार्य
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु के मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। ऐसे में शाम को पूजा के बाद घर के हर एक हिस्से में दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी आशीर्वाद मिलता है और आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती है।

4 of 5
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
भगवान विष्णु का गाय के दूध से करें अभिषेक
अपरा एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध लेकर  भगवान विष्णु का अभिषेक करें। ऐसा करने से आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा और जीवन में खुशियां आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय - फोटो : istock
न खाएं चावल 
किसी भी एकादशी तिथि के दिन चावल नहीं खाना चाहिए। एकादशी के दिन चावल खाना शुभ नहीं होता है। कहा जाता है कि एकादशी के दिन चावल खाने से प्राणी रेंगने वाले जीव की योनि में जन्म पाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें