गणेश विसर्जन की विधि
- फोटो : AI
गणेश विसर्जन की विधि
अनंत चतुर्दशी के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद गणपति बप्पा की विधिपूर्वक पूजा करें। भगवान को फूल, माला, सिंदूर, अक्षत, दूर्वा, मोदक, फल और मिठाई अर्पित करें। दीपक और धूप जलाकर गणपति मंत्र, चालीसा और आरती का पाठ करें।
विसर्जन से पहले गणपति जी के साथ एक छोटी पोटली रखना भी धार्मिक परंपरा का हिस्सा माना जाता है। इसे पाथेय यानी यात्रा के लिए भोजन कहा जाता है। लाल या पीले कपड़े में अक्षत, दूर्वा, सुपारी, सिक्का, मोदक, मिठाई और फल रखकर पोटली तैयार कर सकते हैं। इसके बाद गणपति बप्पा से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अगले वर्ष फिर पधारने का आग्रह करें।