Amalaki Ekadashi 2025 Date: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी या आंवला एकादशी कहा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है और आंवले का भोग अर्पित किया जाता है। इस वर्ष आमलकी एकादशी पर तीन शुभ योग बन रहे हैं और 68 मिनट की भद्रा भी लगेगी।
आमलकी एकादशी 2025 तिथि
दृक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन शुक्ल एकादशी तिथि का आरंभ 9 मार्च 2025 को सुबह 7:45 बजे होगा और इसका समापन 10 मार्च को सुबह 7:44 बजे होगा। उदया तिथि के अनुसार, इस बार आमलकी एकादशी व्रत 10 मार्च, सोमवार को रखा जाएगा।