Amalaki Ekadashi 2025: पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी का व्रत रखा जाता है। इसे आंवला एकादशी भी कहते हैं। मान्यता है कि इस दिन सृष्टि से संचालक भगवान विष्णु की उपासना से साधक के भाग्य, सुख, धन और खुशियों में वृद्धि होती है, इतना ही नहीं धन की देवी माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी मिलता है। इस वर्ष फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 9 मार्च 2025 को सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर शुरू होगी और 10 मार्च को सुबह 7:44 मिनट समाप्त है। उदया तिथि के मुताबिक इस बार 10 मार्च 2025 को एकादशी व्रत रखा जाएगा।
ज्योतिषियों की मानें तो इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है जो सुबह 6:36 मिनट से देर रात 12:51 मिनट तक रहेगा। इस दौरान शोभन योग और पुष्य नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। ऐसे में कुछ खास उपाय करने से धन-धान्य में वृद्धि, परेशानियों का निवारण व भाग्योदय हो सकता है। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं....