फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amalaki Ekadashi 2021: रंगभरी एकादशी आज, भूलकर भी न करें ये पांच काम

Thu, 25 Mar 2021 10:46 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Amalaki Ekadashi 2021 - फोटो : अमर उजाला
आमलकी एकादशी आज है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर साल फाल्गुन शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन रखा जाता है। इसे रंगभरी एकादशी और आंवला एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि जो व्यक्ति आमलकी एकादशी व्रत को विधि-विधान से रखता है उसे भगवान विष्णु जी का आशीर्वाद मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती है। शास्त्रों में एकादशी तिथि का खास महत्व है। यह तिथि सभी तिथियों में श्रेष्ठ है। नियमानुसार, इस दिन कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद आवश्यक होता है।
विज्ञापन

2 of 7
आमलकी एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। - फोटो : social media
चावल का सेवन न करें
आमलकी एकादशी के दिन चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इस दिन चावल खाने से मनुष्य अगले जन्म में रेंगने वाले जीव योनि में जन्म लेता है इसलिए इस दिन भूलकर भी चावल का सेवन न करें।
विज्ञापन

3 of 7
एकादशी के दिन खान-पान और व्यवहार में संयम और सात्विकता का पालन करना चाहिए। - फोटो : सोशल मीडिया
संयम और सात्विक रहें 
एकादशी का व्रत भगवान विष्णु की आराधना और उनके प्रति समर्पण के भाव को दिखाता है। एकादशी के दिन खान-पान और व्यवहार में संयम और सात्विकता का पालन करना चाहिए।

4 of 7
एकादशी के दिन न तो क्रोध करना चाहिए और न ही झूठ बोलना चाहिए।
क्रोध से बचें
एकादशी का दिन भगवान की आराधना का दिन होता है इसलिए इस दिन सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए और शाम के वक्त सोना भी नहीं चाहिए। इसके अलावा इस दिन न तो क्रोध करना चाहिए और न ही झूठ बोलना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 7
एकादशी का लाभ पाने के लिए इस दिन किसी को कठोर शब्द नहीं कहना चाहिए। - फोटो : amar ujala
कटु शब्दों का प्रयोग न करें
सभी तिथियों में एकादशी कि तिथि बहुत शुभ मानी गई है। एकादशी का लाभ पाने के लिए इस दिन किसी को कठोर शब्द नहीं कहना चाहिए। लड़ाई-झगड़ा से बचना चाहिए।
विज्ञापन

6 of 7
एकादशी के दिन संयम के साथ पति-पत्नी को ब्रह्राचार्य का पालन करना चाहिए - फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन करें ब्रह्मचर्य का पालन
एकादशी के दिन संयम के साथ पति-पत्नी को ब्रह्राचार्य का पालन करना चाहिए इसलिए इस दिन शारीरिक संबंध नहीं बनना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकादशी के दिन करें ये काम-
शास्त्रों के नियमानुसार, एकादशी के दिन दान करना उत्तम माना जाता है। संभव हो तो गंगा स्नान करना चाहिए। विवाह संबंधी बाधाओं को दूर करने के लिए एकादशी के दिन केसर, केला या हल्दी का दान करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें