फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2026: सोना ही नहीं, अक्षय तृतीया पर जौ और मटका खरीदने से भी होती है धनवृद्धि

Sun, 19 Apr 2026 12:20 PM IST
Shweta Singh ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

अक्षय तृतीया का दिन न सिर्फ शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए खास माना जाता है, बल्कि इस दिन की गई छोटी-छोटी खरीदारी भी जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है।
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय तृतीया इन 5 कामों से चमकेगी किस्मत - फोटो : Amar Ujala
Akshaya Tritiya Par Kya Kharidein: अक्षय तृतीया का दिन न सिर्फ शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए खास माना जाता है, बल्कि इस दिन की गई छोटी-छोटी खरीदारी भी जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकती है। आमतौर पर लोग इस दिन सोना खरीदने को प्राथमिकता देते हैं, लेकिन धार्मिक मान्यताओं में कुछ ऐसी साधारण वस्तुओं का भी जिक्र मिलता है, जिन्हें खरीदने और सही विधि से उपयोग करने पर घर में सुख-समृद्धि, शांति और धन की वृद्धि होती है। कहा जाता है कि ये चीजें मां लक्ष्मी की कृपा को आकर्षित करती हैं और आर्थिक तंगी को दूर करने में सहायक होती हैं।
अक्षय तृतीया पर दुर्लभ ग्रह योग, शुक्र-चंद्र की युति से 3 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
साप्ताहिक राशिफल (20 से 26 अप्रैल): अप्रैल माह का यह सप्ताह सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
विज्ञापन

2 of 5
जौ खरीदने से मां लक्ष्मी होंगी खुश - फोटो : istock
जौ खरीदने से मां लक्ष्मी होंगी खुश
शास्त्रों में जौ को ‘कनक’ यानी सोने के समान माना गया है। अक्षय तृतीया के दिन जौ खरीदकर उसे भगवान विष्णु को अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। पूजा के बाद इन्हें लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन की कमी दूर होती है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।
विज्ञापन

3 of 5
मिट्टी का घड़ा खरीदना है शुभ - फोटो : Adobe Stock
मिट्टी का घड़ा खरीदना है शुभ
गर्मी के मौसम में आने वाले इस पर्व पर पानी से भरा मिट्टी का घड़ा खरीदना और उसका दान करना महादान के समान माना गया है। यदि आप घर के लिए नया घड़ा लाते हैं, तो इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और वातावरण में ठंडक व शांति बनी रहती है।

4 of 5
दक्षिणावर्ती शंख खरीदने से घर में आती हैं खुशियां - फोटो : Ai
दक्षिणावर्ती शंख खरीदने से घर में आती हैं खुशियां
शंख को मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ माना जाता है। अक्षय तृतीया के दिन दक्षिणावर्ती शंख घर लाकर पूजा स्थान पर रखने से दरिद्रता दूर होती है और घर में खुशहाली आती है। यह उपाय व्यापार और आय में वृद्धि के लिए भी शुभ माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कौड़ियां हैं धन का प्रतीक - फोटो : adobe stock
कौड़ियां हैं धन का प्रतीक
प्राचीन समय से ही कौड़ियों को धन और समृद्धि का प्रतीक माना गया है। इस दिन 11 या 21 कौड़ियां खरीदकर उन्हें केसर या हल्दी से रंगकर माता लक्ष्मी की पूजा में शामिल किया जाता है। बाद में इन्हें तिजोरी में रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें