फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार करें खरीदारी, होगी बरकत

Mon, 21 Apr 2025 06:38 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Akshaya Tritiya 2025: इस बार 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अक्षय तृतीया मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे बड़ा अवसर है। इस तिथि पर सोना खरीदना अत्यंत ही फलदायी होता है।
विज्ञापन
1 of 6
Akshaya Tritiya 2025 - फोटो : adobe stock
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म के सभी शुभ दिनों में से एक है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। वहीं इस तिथि पर की गई उपासना, दान, हवन, पाठ व अन्य शुभ कार्य कभी नष्ट नहीं होते हैं। इसे हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। इस बार 30 अप्रैल 2025 को अक्षय तृतीया है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक अक्षय तृतीया मां लक्ष्मी की कृपा पाने का सबसे बड़ा अवसर है। इस तिथि पर सोना खरीदना अत्यंत ही फलदायी होता है। इससे घर में बरकत और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इस दौरान अपनी राशि के अनुसार चीजें खरीदना और भी शुभ माना गया है। आइए इसके बारे में जानते है...
विज्ञापन

2 of 6
Akshaya Tritiya 2025 - फोटो : adobe stock
शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, इस साल 30 अप्रैल को सुबह 5:41 मिनट से दोपहर 2:12 मिनट तक सोना खरीदने का सबसे अच्छा समय रहेगा। 
विज्ञापन

3 of 6
Akshaya Tritiya 2025 - फोटो : adobe stock
राशि के अनुसार करें खरीदारी
  • मेष राशि के लोग अक्षय तृतीया पर सोना खरीद सकते हैं। इससे घर में बरकत व सुख-समृद्धि का वास होता है
  • वृषभ राशि के लोग अक्षय तृतीया पर चांदी खरीद सकते हैं। इससे धन-धान्य की प्राप्ति होती हैं।
  • मिथुन राशि के लोग धनिया खरीद सकते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार इससे घर लाने पर सभी नकारात्मक शक्ति दूर होती हैं।

4 of 6
Akshaya Tritiya 2025 - फोटो : adobe stock
  • कर्क राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन चांदी के आभूषण खरीद सकते हैं। यह काफी शुभ माना गया है।
  • ज्योतिषियों के अनुसार सिंह राशि के लोग मौसमी फलों की खरीदारी कर सकते हैं। इससे जीवन में मिठास व ताजगी बनी रहती है।
  • कन्या राशि के लोग अक्षय तृतीया के दिन कांसा खरीद सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Akshaya Tritiya 2025 - फोटो : adobe stock
  • तुला राशि के लोगों को इस दिन चावल, चीनी आदि की खरीदारी करनी चाहिए।
  • वृश्चिक राशि वालें गुड़ खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
  • धनु वालों को पीली वस्तुएं इस दिन खरीदनी चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Akshaya Tritiya 2025 - फोटो : adobe stock
  • मकर राशि के लोग स्टील या लोहा खरीद सकते हैं।
  • कुंभ राशि वाले पीतल या सोना खरीद सकते है। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।
  • मीन राशि वालों के लिए वाहन व सोना खरीदना शुभ होता है।

 
Akshaya Tritiya 2025 Upay: अक्षय तृतीया पर न करें ये काम, धन की देवी लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज

Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर नए घर में प्रवेश? इन नियमों को न करें नजरअंदाज
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें