फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya 2023: अक्षय तृतीया पर तिजोरी में रख दें ये 5 चीजें, घर में होगी पैसों की बरसात

Tue, 18 Apr 2023 11:49 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Akshaya Tritiya rituals - फोटो : अमर उजाला
Akshay Tritiya Par Kya Daan Karein: इस वर्ष 2023, अक्षय तृतीया या आखा तीज 22 अप्रैल को पड़ रही है और यह हिंदू और जैन कैलेंडर में वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष के तृतीया पर मनाई जा रही है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हिंदू त्योहारों में आखा तीज जैसे बहुत कम दिन होते हैं जिन्हें इतना शुभ माना जाता है।  हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीया का बेहद महत्व है। अक्षय तृतीया में माता लक्ष्मी को खुश करने के लिए सोने की खरीदारी भी की जाती है। लेकिन सोने के अतिरिक्त भी कुछ ऐसी वस्तुएं हैं जिन्हें खरीदने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर क्या खरीदना सबसे शुभ होता है।
Akshaya Tritiya 2023 Date: कब है अक्षय तृतीया? जानें तिथि, सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त और महत्व
Hanuman Jayanti 2023: इस साल कब है हनुमान जयंती? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और बजरंगबली की पूजा विधि
विज्ञापन

2 of 5
Akshaya Tritiya rituals - फोटो : shri yantra
श्रीयंत्र
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए देवी मां के मंत्रों के जाप की तरह उनके यंत्र की पूजा भी अत्यंत ही फलदायी मानी जाती है। अक्षय तृतीया पर सुख समृद्धि और सौभाग्य की कामना को पूरा करने के लिए श्री यंत्र खरीद कर लाएं। उसको विधि-विधान से स्थापित करके प्रतिदिन पूजा करें। मान्यता है कि श्रीयंत्र के दर्शन मात्र से साधक को माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Akshaya Tritiya 2023 Kab Hai
पीली कौड़ी
मां लक्ष्मी की पूजा में कौड़ी का भी बहुत महत्व है। कौड़ी के बिना  मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। यदि आप अक्षय तृतीया पर कौड़ी अपने घर लाते हैं और उसे मां लक्ष्मी की पूजा में अर्पित करते हैं तो पैसों संबंधी परेशानी दूर होती है। यदि आप अक्षय तृतीया पर सोना ना खरीद पाएं तो पीली कौड़ी लाकर मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें। यदि यह संभव न हो तो सफेद कौड़ी को केसर से रंगकर लक्ष्मी पूजन में प्रयोग करें। 

4 of 5
Akshaya Tritiya rituals - फोटो : iStock
पारद शिवलिंग
अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी के साथ भगवान भोलेनाथ की भी कृपा प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए आपको आखा तीज के दिन घर पर पारद शिवलिंग खरीद कर लाना है। इसके बाद पारद शिवलिंग की पूरे विधि विधान से पूजा करें। ऐसा करने से साधक के सभी आर्थिक संकट दूर होते हैं और उसका घर धन-धान्य से हमेशा भरा रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Akshaya Tritiya rituals - फोटो : Pixabay
दक्षिणावर्ती शंख
अक्षय तृतीया के दिन घर में दक्षिणावर्ती शंख खरीद कर लाना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि जिस घर में शंख रहता है, उस घर में कभी भी दु:ख और दरिद्रता का वास नहीं होता। माता लक्ष्मी की कृपा भी हमेशा बरसती है। दक्षिणावर्ती शंख की पूजा से घर में धन वृद्धि के साथ सुख-सौभाग्य बना रहेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें