18 अप्रैल, बुधवार को बैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का पर्व है। यह तिथि सबसे शुभ तिथि मानी जाती है। इस तिथि पर कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है इसमें किसी भी तरह का कोई मुहूर्त देखने की आवश्यकता नहीं होती है। इस दिन पर किए गए शुभ काम का कभी क्षय नही होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है और सोने-चांदी की खरीददारी है। देवी होती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें कुछ खास चीजें भी भेंट की जाती हैं।