वैसाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को अक्षय तृतीया का पर्व मनाया जाता है। अक्षय तृतीया को आखा तीज भी कहते हैं। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह तिथि सबसे शुभ तिथि मानी जाती है और मान्यता है इस दिन कोई भी शुभ कार्य किया जा सकता है। इस तिथि पर कोई भी शुभ काम का कभी भी क्षय नहीं होता है इसलिए इसे अक्षय तृतीया कहते हैं। अक्षय तृतीया पर धन संपत्ति में वृद्धि होती है।