फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Adhik Maas Amavasya 2020: अधिकमास अमावस्या कल, इस दिन भूलकर भी न करें 4 काम

Thu, 15 Oct 2020 07:44 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अधिकमास अमावस्या 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
Adhik Maas Amavasya 2020: अधिकमास अमावस्या 16 अक्तूबर को है। इस दिन पुरूषोत्तम मास समाप्त हो जाएगा और फिर अगले दिन आश्विन शुक्ल की प्रतिपदा से शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी। अधिकमास 18 सितंबर से शुरू हुआ था। अधिक मास का महीना 3 साल में एक बार आता है। जिसके कारण यह अमावस्या बहुत ही खास है। अमावस्या पर कुछ कार्यों को नहीं करना चाहिए। दरअसल, इस दिन इन कार्यों को अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं अधिकमास की अमावस्या पर कौन से कार्य नहीं करने चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
अमावस्या पर भूत-प्रेत, पितृ, पिशाच, निशाचर जीव-जंतु और दैत्य ज्यादा सक्रिय रहते हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
अमावस्या पर भूत-प्रेत, पितृ, पिशाच, निशाचर जीव-जंतु और दैत्य ज्यादा सक्रिय रहते हैं। इसकी वजह से हमारे चारो ओर नकारात्मक शक्तियां सक्रिय हो जाती है इसलिए अमावस्या की रात को किसी सुनसान जगह पर जाने से बचना चाहिए खासतौर पर श्मशान की तरफ तो कभी भूलकर भी नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
अमावस्या पर घर में लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए - फोटो : pixa
अमावस्या पर घर में लड़ाई-झगड़े से बचना चाहिए। अगर आप घर में अमावस्या पर परिवार के सदस्यों से वाद-विवाद करते हैं तो इस दिन पितरों की कृपा नहीं मिलती है इसलिए इस दिन घर में शांति का वातावरण बनाएं रखना चाहिए।

4 of 6
अमावस्या पर पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध नहीं बनना चाहिए। - फोटो : Social media
अमावस्या पर पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध नहीं बनना चाहिए। गरुण पुराण के अनुसार अमावस्या पर संबंध बनाने से पैदा होने वाली संतान जीवन में कभी भी सुखी नहीं रह पाती है।
विज्ञापन

5 of 6
अमावस्या के दिन देर तक नहीं सोना चाहिए। - फोटो : sleep
आपकी आदत रोज सुबह देर से उठने की है तो अमावस्या के दिन ऐसा न करें। इस दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए और स्नान करने के बाद सूर्य देवता को जल चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अमावस्या के दिन किसी भी प्रकार का नशा भी नहीं करना चाहिए - फोटो : Pixabay
अमावस्या पर तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए साथ ही इस दिन किसी भी प्रकार का नशा भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें