28 April Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 28 अप्रैल 2026 का राशिफल।
Aaj Ka Rashifal 28 April: आज वैशाख माह की द्वादशी तिथि शाम 06 बजकर 51 मिनट तक रहेगी फिर इसके बाद त्रयोदशी तिथि की शुरुआत होगी। इस तिथि पर कई ग्रहों और नक्षत्रों का शुभ संयोग बनेगा जिससे कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। करियर-कारोबार में अच्छी सफलता प्राप्ति होगी। कुछ राशिवालों को घर-परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 28 अप्रैल का राशिफल।
विज्ञापन
2 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए संतुलित और सकारात्मक संकेत लेकर आया है। आप रिश्तों को सुधारने में पहल करेंगे। जो लोग आपसे नाराज थे, उन्हें मनाने की कोशिश सफल हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत थोड़ी चिंता बढ़ा सकती है, जिससे भागदौड़ भी करनी पड़ सकती है। ध्यान रखें, अपने काम किसी और के भरोसे छोड़ना आज नुकसान दे सकता है। अपनी दिनचर्या को सुधारने का आपका प्रयास रंग लाएगा और यदि आपने कोई कर्ज लिया था, तो उसे चुकाने में भी सफलता मिल सकती है।मन हल्का होगा।
विज्ञापन
3 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज का दिन थोड़ा सतर्कता मांगता है। अनावश्यक जोखिम लेने से बचें, खासकर वाहन से जुड़ी लापरवाही भारी पड़ सकती है। दूर रह रहे किसी प्रियजन की याद आपको भावुक कर सकती है। मेहनत का पूरा फल मिलेगा और आपकी कार्यकुशलता में निखार आएगा। लेकिन भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है।आज हर कदम सोच-समझकर उठाएं।
4 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज आपको कुछ खास और प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा, जो भविष्य में फायदेमंद साबित हो सकता है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग ले सकती है, जिससे घर में उत्साह का माहौल रहेगा। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और बड़े बुजुर्गों से सलाह लेने में संकोच न करें। अपनी जिम्मेदारियां खुद निभाएं। दूसरों पर निर्भरता आपको पीछे कर सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी और सम्मान मिलने के योग बनेंगे।
विज्ञापन
5 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहेगा, लेकिन समझदारी से काम लेने पर आप हर परिस्थिति को संभाल लेंगे। अपनी क्षमताओं को पहचानें और उसी अनुसार काम करें। आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा करना सही नहीं रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और संतान की ओर से कोई अच्छी खबर मन खुश कर सकती है। नौकरी से जुड़े कामों के लिए आपको यात्रा या भागदौड़ करनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
6 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आज आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, नहीं तो कर्ज बढ़ सकता है। हालांकि सेहत में पहले से सुधार महसूस होगा, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। पिताजी की सेहत चिंता का कारण बन सकती है। किसी की सुनी-सुनाई बातों पर भरोसा करने से बचें। अपनी समझ से निर्णय लें, तभी दिन बेहतर बनेगा।
विज्ञापन
7 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
आज आपकी नेतृत्व क्षमता खुलकर सामने आएगी और साथियों का पूरा सहयोग मिलेगा। काम के प्रति संतुष्टि महसूस करेंगे। माता-पिता की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। यदि प्रॉपर्टी खरीदने का विचार है, तो लोन में थोड़ी अड़चन आ सकती है। परिवार में चल रही खटपट को आप समझदारी और बातचीत से सुलझाने में सफल रहेंगे। घर का माहौल बेहतर होगा।
8 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
आज आपको छोटे-छोटे लाभ के अवसरों पर ध्यान देना होगा। दिखावे से दूर रहकर सादगी अपनाना ही समझदारी है। बातचीत में संयम रखें, क्योंकि एक गलत शब्द आपके काम बिगाड़ सकता है। परिवार के बुजुर्गों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। गुस्से पर काबू रखें, वरना बनते काम भी बिगड़ सकते हैं और किसी की बात दिल को लग सकती है।
9 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
वृश्चिक राशि
आज का दिन नई शुरुआत और बड़े फैसलों का संकेत दे रहा है। प्रॉपर्टी खरीदने या नया वाहन लेने का सपना पूरा हो सकता है। कुछ अनचाहे खर्च सामने आएंगे, लेकिन आप उन्हें संभाल लेंगे। सरकारी कामों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। एक साथ कई काम आने से थोड़ी उलझन रहेगी, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सब संभाल लेंगे। लंबे समय से चली आ रही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं।
10 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता और संतोष लेकर आएगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी को नई नौकरी मिलने की संभावना है, जिससे घर का माहौल खुशियों से भर जाएगा। दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। हालांकि घरेलू जरूरतों को लेकर थोड़ी चिंता बनी रह सकती है।
11 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
आज नौकरीपेशा लोगों के लिए शानदार दिन है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत होगी। घर-परिवार की समस्याओं को सुलझाने का अवसर मिलेगा। पिताजी की सलाह आपके लिए मार्गदर्शक साबित होगी। परिवार में किसी नए मेहमान के आने से खुशियां बढ़ेंगी। रुका हुआ धन वापस मिलने के भी प्रबल योग हैं।
12 of 13
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
आज मेहनत और बुद्धिमत्ता से आप सबको प्रभावित करेंगे। कार्यक्षेत्र में टीमवर्क का फायदा मिलेगा और आपकी साख मजबूत होगी। धन-धान्य में वृद्धि के संकेत हैं। हालांकि माताजी की सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। पिताजी की कोई बात आपको थोड़ी खल सकती है, लेकिन धैर्य रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में पूरा ध्यान लगाना होगा। यही सफलता की कुंजी है।
मीन राशि
आज आपको आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है। कोई बड़ा जोखिम न लें। आसपास के लोगों से तालमेल अच्छा रहेगा और राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में आपकी पहचान मजबूत हो सकती है। नए घर से जुड़े काम की शुरुआत हो सकती है। कोई आपसे धन उधार मांग सकता है। सोच-समझकर फैसला लें। परिवार के साथ समय बिताएं और बेवजह दूसरों के मामलों में दखल देने से बचें। दिन के अंत में कोई अच्छी खबर आपका मन खुश कर सकती है।