फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में शुक्र के नक्षत्र में मंगल का गोचर, इन राशियों के धन-दौलत और आत्मविश्वास में होगा इजाफा

Mon, 27 Apr 2026 02:16 PM IST
Vinod Shukla ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

mangal nakshatra parivartan: ज्योतिष में मंगल ग्रह को साहस, पराक्रम और ऊर्जा का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल 29 मई को शुक्र के नक्षत्र में परिवर्तन करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Mangal Nakshatra Gochar 2026 - फोटो : अमर उजाला
mangal nakshatra parivartan 2026: ज्योतिष शास्त्र में मंगल ग्रह को ऊर्जा, तेज, भूमि, भवन, सेना, युद्ध और साहस का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल जब-जब राशि या फिर नक्षत्र परिवर्तन करते हैं इसका व्यापक असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 29 मई को मंगल सुबह शुक्र ग्रह के भरणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। मंगलदेव नक्षत्र में 16 जून तक रहेंगे, जिसके कारण कई राशि वालों के यह नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। मंगल के नक्षत्र परिवर्तन से कई राशि वालों के जीवन में महत्वपूर्ण और शुभ बदलाव आने के योग है। आइए जानते हैं किन-किन राशि वालों को मंगल के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
मेष राशि - फोटो : amar ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। इससे जीवन में एक साथ कई तरह की खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। इस दौरान आपके आत्मविश्वाम में वृद्धि के योग हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी खरीदने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन

3 of 5
तुला राशि - फोटो : amar ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आ सकता है। आने वाले समय में आपको आय के नए-नए स्त्रोत हाथ लग सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के लिए कुछ बेहतर अवसर मिलेंगे। किसी महत्वपूर्ण योजना पर आपका काम आगे बढ़ सकता है। आर्थिक प्रगति के अवसरों में वृद्धि होगी लेकिन इस दौरान आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। 

4 of 5
वृश्चिक राशि - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि 
वृश्चिक राशि वालों के लिए आने वाला समय बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगा। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी और आपको आय के नए-नए स्त्रोत खुलेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी पुरानी निवेश संबंधी योजना में आपको अच्छा लाभ होगा। इस दौरान आपकी कोई पुरानी सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगी 

शनि साढ़ेसाती और ढैय्या में नहीं करना चाहिए ऐसे 5 काम, शनि की पड़ती है तिरछी नजर और कर देते हैं कंगाल

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनु राशि - फोटो : amar ujala
धनु राशि 
धनु राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन किसी वरदान से कम नहीं है। जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव दिखाई देगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई पुरानी समस्या दूर होंगी और आपको बड़े आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे। घर-परिवार में मेल-मिलाप का सिलसिला जारी रहेगा। 

Surya Grahan 2026: कब लगेगा अगला सूर्य ग्रहण ? जानें डेट और क्या रहेगा समय

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें