फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 25 June: इन चार राशि वालों के लिए खुशियों की रौनक से भरा रहेगा दिन, पढ़ें मेष से मीन तक राशिफल

Thu, 25 Jun 2026 05:55 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

25 June Ka Rashifal: चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज का राशिफल।
विज्ञापन
1 of 13
Rashifal 25 June - फोटो : अमर उजाला AI
Rashifal 25 June: 25 जून 2026 का दिन कई राशि के जातकों के लिए सकारात्मक और लाभकारी साबित हो सकता है। जहां कुछ लोगों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, वहीं कुछ राशियों को दिनभर छोटी-बड़ी चुनौतियों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मेष राशि
मेष राशि वालों को आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में मेहमानों की चहल-पहल से रौनक बनी रहेगी। इसके अलावा नौकरीपेशा लोगों को केवल एक बात याद रखनी होगी कि, जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है। 
विज्ञापन

3 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृषभ राशि
आज दिन प्रेम और खुशियां लेकर आने वाला है। साथी के साथ छोटी यात्रा का योग बन सकता है। रचनात्मकता आज लोगों को प्रभावित करेगी और आपको विशेष पहचान दिला सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर लिया गया फैसला लाभदायक रहेगा।

4 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को सावधानी बरतनी होगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल न करें। पुरानी गलतियों से मिली सीख आज आपकी सबसे बड़ी पूंजी बनेगी।  पुराने मित्रों से मुलाकात मन को प्रसन्न करेगी। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
विज्ञापन

5 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कर्क राशि
परिवार के किसी सदस्य से महत्वपूर्ण सलाह प्राप्त हो सकती है। इसके अलावा दिन सफलता और सावधानी दोनों का संदेश लेकर आया है। विदेश में शिक्षा या करियर का सपना देखने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने का प्रयास करें। 
विज्ञापन

6 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों को अलर्ट रहना होगा अन्यथा किसी विवाद में पड़ सकते हैं। परिवार में सुखद माहौल बना रहेगा। किसी को वादा करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। अतीत की गलतियां आज भविष्य को बेहतर बनाने की सीख देंगी।
विज्ञापन

7 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कन्या राशि
आत्मविश्वास के बल पर कठिन कार्य भी सरल लगेंगे। कुछ काम आखिरी समय में अटक भी सकते हैं, इसलिए धैर्य बनाए रखें। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। लाभ के लिए अभी और प्रयास करने होंगे।

8 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
तुला राशि
तुला राशि वालों को साझेदारी से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आप साहस के साथ नए निर्णय ले पाएंगे। मन में चल रही किसी दुविधा का समाधान भी मिल सकता है।संतान के भविष्य को लेकर मन में हल्की चिंता बनी रह सकती है।

9 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
वृश्चिक राशि
आज आपको किसी भी लेन-देन को पूरी स्पष्टता के साथ करना होगा अन्यथा परेशानियां होंगी। ससुराल पक्ष से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। नौकरी और व्यवसाय में नई संभावनाएं सामने आ सकती हैं। 

10 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
धनु राशि
खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा। किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल दिखाई दे रहा है। विशेष सम्मान और पहचान मिलने के संकेत हैं। सामाजिक गतिविधियों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। परिवार के साथ बिताया गया समय मानसिक शांति देगा। 

11 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मकर राशि
समय और धन का सही उपयोग करना आज बेहद जरूरी रहेगा। मित्रों का सहयोग आपके उत्साह को बढ़ाएगा। आप अपनी समझदारी से स्थिति को संभाल लेंगे। वैवाहिक जीवन में छोटी बातों को बड़ा बनने से रोकना जरूरी होगा। 

12 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
कुंभ राशि
बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने वाले अवसर प्राप्त हो सकते हैं।  किसी शुभ समाचार से मन प्रसन्न रहेगा।
किसी महत्वपूर्ण योजना पर काम शुरू करने का अवसर मिल सकता है।
विज्ञापन

13 of 13
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala
मीन राशि
आज संबंधों में फिर से मिठास घोलने का काम करेगी। परिवार के साथ बिताए गए ये पल यादगार बन सकते हैं।  लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है। मन की बात अपने प्रियजनों से साझा करने का अवसर मिलेगा। 
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें