फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन के 30 दिन भक्त जरूर करें एक ये 1 काम, हर मनोकामना पूरी करेंगे भगवान भोलेनाथ

Sat, 28 Jul 2018 03:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
lord shiva - फोटो : shiv
सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा महीना है और इसके लिए बस एक काम करना होगा, भोलेनाथ सब दुख परेशानियां दूर करेंगे।
विज्ञापन

2 of 6
Lord Shiva - फोटो : File Photo
चंडीगढ़ में सेक्टर 30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र बताते हैं कि सावन के महीने में अगर भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाए और उसके बाद उनसे जुड़े मंत्रों का जाप किया जाए तो भगवान शिव खुश होते हैं। घर में कलह क्लेश और परेशानियों से मुक्ति मिलती है। बीमारियां घर का रास्ता छोड़ देती हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Lord Shiva
बीरेंद्र नारायण मिश्र के अनुसार, सावन के महीने में कुछ मंत्रों का 108 बार जाप करना चाहिए, इनका असर बहुत जल्दी होने लगता है। ऐश्वर्य और धन के लिए 'ह्रीं नम शिवाय' का जाप करना चाहिए। बुद्धि और ज्ञानवृद्धि के लिए 'ऐं नमः शिवाय' का जाप करना चाहिए। बीमारियों के नाश के लिए 'जुं सः, हौं जूं सः, त्र्यंम्बकम् यजामहे, पुगन्धिपुष्टिवर्धनम उर्वारुकमिव बंधनान्, मृत्योर्मुक्षीय मामृतात' का जाप करना चाहिए।

4 of 6
lord shiva
बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि इस बार सावन में कई सालों के बाद राजसी योग बन रहा है। राजसी योग में भगवान शिव का रुद्राभिषेक और जप करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। पार्वती ने भी सावन में शिव जी को प्रसन्न करके उन्हें पति रूप में पाया था। इसलिए लड़कियां भी मनचाहा वर पा सकती हैं, बस सावन के महीने में सोमवार के व्रत रखने होंगे।
विज्ञापन

5 of 6
lord shiva
सेक्टर-30 स्थित शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री बताते हैं कि सावन का शुभारंभ श्रवण नक्षत्र, मकर राशि और कर्क लग्न में हो रहा है। मकर राशि का स्वामी शनि है। कर्क का स्वामी चंद्रमा है। चंद्रमा और शनि सम शत्रु है, इसलिए सावन का शुभांरभ राजसी योग में हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
lord shiva
देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष डॉ लाल बहादुर दुबे ने बताया कि सावन का पूरा महीना ही शिव अराधना के लिए विशेष होता है, लेकिन इस बार शिवभक्तों को 4 दिन सावन सोमवार के व्रत रखने को मिलेंगे। प्रथम सावन सोमवार 30 जुलाई को, दूसरा 6 अगस्त को, तीसरा 13 अगस्त, चौथा 20 अगस्त को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें