हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र मास में किए गए पुण्य कर्मों का फल कई गुना बढ़ जाता है। इस महीने में चैत्र नवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा कर भक्त आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।
लेकिन, इस शुभ महीने में अगर कुछ नियमों का पालन न किया जाए या गलतियां कर दी जाएं, तो मां लक्ष्मी और देवी दुर्गा की कृपा प्राप्त होने के बजाय उनका कोप सहना पड़ सकता है। इससे घर में दरिद्रता, अशांति और बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए, आइए जानते हैं चैत्र मास में कौन-से ऐसे कार्य हैं, जिनसे बचना जरूरी है।