साउथ इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी का नाम लेते ही एस एस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में की गई उनकी दमदार एक्टिंग दिमाग में घूमती है। फिल्म में उनके द्वारा निभाए गए देवसेना के किरदार को देख सभी के मुंह से सिर्फ एक ही चीज निकली थी कि इस रोल को अनुष्का से बेहतर कोई नहीं निभा सकता। 'बाहुबली' की वही 'देवसेना' आज यानी 7 नवंबर को अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। 7 नवंबर 1981 को मैंगलोर में जन्मीं अनुष्का शेट्टी ने मनोरंजन जगत में खूब नाम कमाया है। वह तमिल और तेलुगू फिल्मों की क्वीन कही जाती हैं। करियर के साथ-साथ अनुष्का की लव लाइफ भी उनती ही सुर्खियों में रहती है। उनका नाम किसी और से नहीं बल्कि 'बाहुबली' फेम प्रभास से जुड़ चुका है। कहा तो यहां तक जाता है कि प्रभास ने असल में अनुष्का की शादी तक रुकवा दी थी। चलिए आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर अनुष्का शेट्टी और प्रभास के इस किस्से के बारे में जानते हैं...