फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: हिमाचल विधानसभा के बाहर युकां का हल्लाबोल, पुलिस से धक्कामुक्की, प्रदेश अध्यक्ष की टांग में फ्रेक्चर

Mon, 14 Mar 2022 09:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
शिमला में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने सोमवार को जयराम सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदर्शन कर नारेबाजी की और विधानसभा का घेराव किया। राज्य में बेरोजगारी, महंगाई, नशाखोरी और कानून व्यवस्था को लेकर युकांई सड़कों पर उतरे। चौड़ा मैदान में बेरिकेड तोड़ युवा कांग्रेस नेता विधानसभा के गेट पर पहुंचे। दो-दो बैरिकेड को जबरन पार करते हुए कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष नेगी निगम भंडारी के पकड़े फटे और उनकी टांग फ्रेक्चर हो गई।

कांगड़ा जिला अध्यक्ष पंकज इस भीड़ में बेसुध हो गए। पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष यादोपति ठाकुर को उठाकर वाहन में बिठाया, वहीं उग्र हुए कार्यकर्ताओं ने फिर से विधानसभा के पास लगाए बैरिकेड से ऊपर से आगे बढ़ने का प्रयास किया। इस बीच पुलिस के साथ कार्यकर्ताओं की धक्कामुक्की हुई, जिसमें करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओं के कपड़े फटे और कुछ को हल्की चोटें भी आईं।  कार्यकर्ता इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष को छोड़ने और उनका उपचार करवाने की मांग पर अड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 9
युकां का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इसके बाद निगम भंडारी को उपचार के लिए आईजीएमसी पहुंचाया। युवा कांग्रेस की रैली के समाप्त होने के बाद दोपहर करीब 2:35 बजे विधानसभा की ओर कूच करने के नारे के साथ आगे बढ़े कार्यकर्ताओं ने चौड़ा मैदान में लगे बैरिकेड को लांघने का प्रयास किया।
विज्ञापन

3 of 9
युकां के प्रदर्शन में धक्कामुक्की। - फोटो : अमर उजाला
 इस बीच पुलिस जवानों ने कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। बावजूद इसके निगम भंडारी और यादोपति ठाकुर अन्य कार्यकर्ताओं के साथ बैरिकेड को पार कर आगे बढ़े और 2: 45 पर विधानसभा के पास लगे दूसरे बेरिकेड को पार करने का प्रयास करने लगे।

 

4 of 9
प्रर्दशन के दौरान माहौल हुआ तनावपूर्ण। - फोटो : अमर उजाला
इस बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्कामुक्की हुई। भड़के कार्यकर्ताओं ने जयराम सरकार होश में आओ..., जोईया मामा मानदा नहीं, बेरोजगारां री शुणदा नहीं... जैसे नारे लगाकर अपना रोष प्रकट किया।


 
विज्ञापन

5 of 9
मरीज को निकालती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा के बाहर जुटे सैकड़ों कार्यकर्ताओं के 3:15 बजे उग्र होने और विधानसभा की ओर आने पर एसपी की मौजूदगी में करीब बारह कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गाड़ी में ले गई। इसके बाद प्रदर्शन शांत हो गया। 
विज्ञापन

6 of 9
कांग्रेस ने दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जयराम सरकार की विदाई कोई नहीं रोक सकता। भर्तियों में फर्जीवाड़ा हुआ है। महंगाई आसमान छू रही है। सरकार ने अस्सी हजार करोड़ रुपये का कर्जा लिया है। कांग्रेस हिमाचल में चार साल से लड़ाई लड़ रही है और अब कुछ लोग सफेद टोपी लगाकर जनता के हिमायती बन रहे हैं। हम अध्यक्ष सोनिया गांधी,  राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा के साथ हैं। कांग्रेस सत्ता में आकर रोजगार और पुरानी पेंशन देगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस युवा ताकत के साथ सत्ता में आएगी। युवा साथियों को विधानसभा चुनाव में पूरा सम्मान मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 9
युकां का प्रर्दशन। - फोटो : अमर उजाला
एआईसीसी सचिव एवं प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि सरकारों की गलत नीतियों का विरोध करने के लिए प्रदेश के कोने-कोने से युकां कार्यकर्ता यहां पहुंचे हैं। सरकार के पास योजना और दृष्टिकोण नहीं है। बागवानों, किसानों और शिक्षा क्षेत्र की घोर उपेक्षा की गई है। जयराम सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त रही है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने विकास को नई दिशा दी। 

8 of 9
युकां अध्यक्ष घायल। - फोटो : अमर उजाला
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि युकां टीम ने तानाशाही सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से मोर्चा खोला है। सत्ता के सेमीफाइनल में कांग्रेस ने भाजपा को करारी मात दी है। विधायक सुखविंद्र सुक्खू ने कहा कि पहले भाजपा को हराना है और मुख्यमंत्री का चेहरा किसी को नहीं बनाना है।  उपचुनाव में युकां नेता जीतकर आए हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
युकां का प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
 विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि लोगों के हितों की रक्षा को आवाज उठाते रहना है। हमें एकजुटता के साथ सिर्फ  कांग्रेस के नारे लगाने हैं। कांग्रेस महासचिव महेश्वर सिंह ने कहा कि जयराम सरकार विफल रही है। युकां प्रदेशाध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि इससे पहले धर्मशाला में युकां ने आंदोलन किया था। आज युकां विधानसभा का घेराव कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें