21 जून को होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर राज भवन शिमला में पूर्वाभ्यास योग शिविर करवाया गया। राज्यपाल आचार्य देवव्रत इस पूर्वाभ्यास योग शिविर में बतौर मार्गदर्शक के रूप में उपस्थित हुए और उनकी उपस्थिति में व्यापक स्तर पर लोगों ने योगाभ्यास किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
योग शिविर रोटरी क्लब शिमला के सौजन्य से किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि 21 जून को संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है।
विज्ञापन
3 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि योग हमारी प्राचीन संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे न केवल स्वस्थ शरीर की परिकल्पना की जा सकती है बल्कि यह मन और आत्मा की शुद्धि का भी प्रमुख साधन है।
4 of 5
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मानव शरीर का तंत्र मन से संचालित होता है। यही कारण है कि ज्यादातर रोग नकारात्मक मन से पैदा होते हैं और आधुनिक विज्ञान ने भी इसकी पुष्टि की है।
शरीर को संचालित करने वाली ग्रंथियां भी मनोभाव के अनुरूप कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि 21 जून को राजभवन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। Published by Arvind Thakur