महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजने से गुस्साए परिजनों, ग्रामीणों और मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) की पिटाई कर दी। फिर उन पर इंजन ऑयल उड़ेल कर नहला दिया।
विज्ञापन
अश्लील मैसेज भेजने पर आरएम की धुनाई, काले तेल से नहलाया
2 of 6
ये मामला हिमाचल के मंडी में पेश आया। यहां परिवहन निगम कार्यालय में तैनात महिला कर्मचारी को कथित अश्लील मैसेज भेजने पर भड़के परिजनों और ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रबंधक सरकाघाट की लात घूंसों से जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
अश्लील मैसेज भेजने पर आरएम की धुनाई, काले तेल से नहलाया
3 of 6
घटना मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे की है। उधर, पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि आरएम उसे मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजता था। बीते 22 अगस्त को आरएम ने दफ्तर बुलाकर उसकी लज्जा भंग करने की कोशिश भी की।
अश्लील मैसेज भेजने पर आरएम की धुनाई, काले तेल से नहलाया
4 of 6
घटना के वक्त आरएम बैठक कर रहे थे। इस बीच यहां आए कुछ लोगों ने आरएम पर लात-घूसों की बौछार कर दी और उन पर इंजन ऑयल उड़ेल कर नहला दिया।
विज्ञापन
अश्लील मैसेज भेजने पर आरएम की धुनाई, काले तेल से नहलाया
5 of 6
काले तेल से दफ्तर, सरकारी दस्तावेज भी खराब हो गए हैं। आरएम ने मौके पर पुलिस बुलाकर बयान दर्ज करवाए। आरएम ने पुलिस को बताया कि कुछ निजी बस ऑपरेटर और कर्मचारी अनुशासनात्मक कार्रवाई से नाराज थे। घटना इसी खीझ का परिणाम है।
अश्लील मैसेज भेजने पर आरएम की धुनाई, काले तेल से नहलाया
6 of 6
डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरएम सरकाघाट के खिलाफ धारा 354 और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, आरएम की शिकायत पर ड्यूटी के दौरन मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।