फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Winter Carnival: मनाली शरदोत्सव में लोकनृत्य और फैशन शो ने जमाया रंग, देखें शानदार तस्वीरें

Fri, 06 Jan 2023 10:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
विज्ञापन
1 of 9
लोकनृत्य और फैशन शो ने जमाया रंग - फोटो : संवाद
राष्ट्रीय स्तरीय विंटर कार्निवाल मनाली के अंतिम दिन मनु रंगशाला सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर रही। अंतिम दिन चुनिंदा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मनु रंगशाला फिल्म डांस, लोकनृत्य और फैशन शो के रंग में रंग गई। इसके अलावा मेहमान कलाकारों ने भी मंच पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। शांगल म्यूजिकल ग्रुप गोहर के कलाकारों ने अपने लोकनृत्य के माध्यम से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। शुक्रवार को कार्यक्रम का आगाज शहनाई वादन के साथ हुआ।

इसके बाद रुद्रा द अल्टीमेट कुल्लू के कलाकारों ने नए और पुराने फिल्मी तराने पर डांस पेश कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। स्टारड प्रोडक्शन जम्मू के कलाकारों का फैशन शो आकर्षण का केंद्र रहा। इस ग्रुप के अपनी प्रस्तुति के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ब्लैक स्पाइडर क्रो नाभा पंजाब का फैशन शो के माध्यम से देशभक्ति का संदेश दिया। शांगल म्यूजिकल ग्रुप का फैंसी ड्रेस देख दर्शक रोमांचित हो गए। 
विज्ञापन

2 of 9
लोकनृत्य की झलक। - फोटो : संवाद
इसके अलावा नसोगी की बच्ची ने नाटी प्रस्तुत की। जबकि वशिष्ठ कला संगम मथियाना के कलाकारों ने भी कुल्लवी नाटी डालकर माहौल में चार चांद लगाए। उधर, मालरोड में चल रहे स्ट्रीट शो में कुल्लवी वाद्ययंत्र प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चार वाद्ययंत्र दलों ने वाद्ययंत्रों की ऐसी धुन बजाई कि मालरोड़ पर सैर के लिए निकले पर्यटकों के कदम ठहर गए। 
विज्ञापन

3 of 9
लोकनृत्य की झलक। - फोटो : संवाद
इस प्रतियोगिता में कुल्लू जिला की चार टीमों ने भाग लिया। सिमल सांस्कृतिक कला दल, माता भेखली वाद्ययंत्र दल, बागन-रामसिंह दल और भखौर से सूरत राम एंड पार्टी ने अपनी अपनी प्रस्तुतियां दीं। मालरोड़ में कुल्लू नाटी के साथ ही कई लोक कलाकारों की भी प्रस्तुतियां हुईं। 

4 of 9
गोहर की टीम ने पेश की नाटी। - फोटो : संवाद
महानाटी में राइट बैंक की महिलाएं प्रथम
पांच दिवसीय मनाली शरदोत्सव के दौरान तीन और पांच जनवरी को हुई महानाटी में राइट बैंक के महिला मंडलों ने बाजी मारी है। बेहतरीन नाटी प्रस्तुत करने के लिए राइट बैंक की महिलाओं को एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला, जबकि लेफ्ट बैंक की महिला मंडलों की टीम दूसरे स्थान पर रही। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
विज्ञापन

5 of 9
गोहर की टीम ने पेश की नाटी। - फोटो : संवाद
शरदोत्सव के शुभारंभ पर निकाली गई झांकी प्रतियोगिता में महिला मंडलों के वर्ग में नीलकंठ महादेव महिला मंडल 17 मील ने पहला स्थान हासिल किया। नेहरू कुंड महिला मंडल बाहंग की टीम दूसरे स्थान पर रही। वहीं, गणपति महिला मंडल न्यालग और शक्ति महिला मंडल भनारा की टीम संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रही। 
विज्ञापन

6 of 9
फैशन शो। - फोटो : संवाद
कुल्लू की समृद्ध एवं ठेठ संस्कृति को दर्शाने वाले फैशन शो में इस बार महावीर महिला मंडल चचोगा का कब्जा रहा। शरवरी महिला मंडल शुरू दूसरे, जबकि गायत्री महिला मंडल जगतसुख की महिलाएं तीसरे स्थान पर रही। इस वर्ष लंबे बालों की प्रतियोगिता में किरण ने बाजी मारी। उन्हें केश क्वीन के खिताब से नवाजा गया। वहीं, नेहा दूसरे और सीमा तीसरे स्थान पर रही। 

 
विज्ञापन

7 of 9
विंटर क्वीन प्रतियोगिता। - फोटो : संवाद
शरदोत्सव के दौरान महिला मंडलों की रस्सा-कशी प्रतियोगिता में मां दुर्गा महिला मंडल अलेऊ की टीम विजेता रही। शिव शक्ति महिला मंडल 18 मील बरान की टीम उप विजेता रही। मालरोड़ के समीप लगे हिमाचली व्यंजनों के स्टाल प्रतियोगिता में गौरी स्वयं सहायता समूह का प्रथम पुरस्कार मिला। विष्णु कैफे को द्वितीय और आदर्श एजुकेशन सोशल वेलफेयर सोसायटी का स्टॉल तीसरे स्थान पर रहा।

8 of 9
लोकनृत्य की झलक। - फोटो : संवाद
मनु हिड़िंबा क्लब मनाली की झांकी को मिला पहला स्थान
शरदोत्सव मनाली के दौरान आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं के शुक्रवार देर शाम परिणाम घोषित कर दिए गए। उत्सव के शुभारंभ पर सर्किट हाउस से मनाली के माल रोड तक निकाली गई सांस्कृतिक झांकियों में इस वर्ष मनु हिडिंबा क्लब मनाली की झांकी प्रथम चुनी गई। शांगन म्यूजिकल ग्रुप गोहर की की झांकी दूसरे, जबकि सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी की झांकी तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

9 of 9
लोक नृत्य की झलक। - फोटो : संवाद
लोकनृत्य में कुल्लूत सांस्कृतिक कला संगम कुल्लू पहले, सूर्या सांस्कृतिक दल दूसरे और अक्षय डांसिंग अकादमी पटियाला तीसरे स्थान पर रही। विभिन्न विभागों और समाजसेवी संगठनों की झांकी का खिताब एडवेंचर टूर एंड ट्रेवल एसोसिएशन  (एटीटीए) के नाम रहा। हिमाचल पर्यटन विकास परिषद की झांकी दूसरे और महिला एवं बाल कल्याण विभाग की झांकी तीसरे स्थान पर रही। स्ट्रीट डांस का खिताब कुल्लूत सांस्कृतिक दल कुल्लू ने जीता। सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी दूसरे और कुल्लूत सांस्कृतिक कला संगम कुल्लू तीसरे स्थान पर रहा। स्ट्रीट प्ले में शांगन म्यूजिकल ग्रुप गोहर, रूद्रा द अल्टीमेट कुल्लू, हरि हरानंद उज्जेन, क्लासिकल डांस में सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी, डी वॉरियर क्रो कुल्लू, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चंडीगढ़ क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। फैशन शो में नृत्यांगना कला सांस्कृतिक मंच नग्गर पहले, सूर्या सांस्कृतिक दल दूसरे और कुल्लूत सांस्कृतिक दल तीसरे स्थान पर रहा। पुराने गीतों पर फिल्म डांस प्रतियोगिता सूर्या सांस्कृतिक दल बनोगी ने जीती। नृत्यांगन कला सांस्कृतिक मंच नग्गर प्रथम और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चंडीगढ़ दूसरे स्थान पर रहा। नए गीतों की फिल्म डांस स्पर्धा में परफेक्ट डांस स्टूडियो जम्मू, नृत्यांगना कला सांस्कृतिक मंच नग्गर और चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने बाजी मारी। टैलेंड शो में नाभा पंजाब पहले, लुधियाना दूसरे और उज्जैन का दल तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें