फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतांग समेत मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात, तस्वीरों में देखें शानदार नजारा

Tue, 27 Oct 2020 08:40 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 6
रोहतांग दर्रा - फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में रोहतांग सहित मनाली की ऊंची चोटियों पर सोमवार रात ताजा हिमपात हुआ। केलांग में लगातार दूसरी रात न्यूनतम तापमान माइनस एक डिग्री रिकॉर्ड हुआ। राजधानी शिमला सहित मनाली, कल्पा, सोलन और धर्मशाला के न्यूनतम तापमान में कमी दर्ज हुई है। बर्फबारी के बाद समूचे क्षेत्र में शीतलहर तेज हो गई है।
विज्ञापन

2 of 6
बारालाचा दर्रा - फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दो नवंबर तक पूरे प्रदेश में  मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मंगलवार राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। रोहतांग दर्रे में बर्फबारी ने मनाली के मायूस पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद जगा दी है।
विज्ञापन

3 of 6
बारालाचा दर्रा - फोटो : एएनआई
मनाली की ऊंची चोटियों में ताजा बर्फबारी से पर्यटन को संजीवनी मिलेगी। मनाली की ऊंची चोटी मकरवे, शिकरवे, सेवन सीस्टर पीक, मनाली पीक, लद्दाखी पीक, पतालसू पीक, हनुमान टिब्बा, देउ टिब्बा, दशहर और भृगु लेक सहित अन्य चोटियों पर सोमवार रात को ताजा हिमपात हुआ।

4 of 6
बारालाचा दर्रा - फोटो : एएनआई
केलांग में इस सीजन में न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड हुआ। घाटी के तापमान में आई कमी से हाड़ कंपा देने वाली ठंड शुरू हो गई है। पानी भी जमने लगा है।
विज्ञापन

5 of 6
शिकुंला दर्रा - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 32.6, बिलासपुर में 31.5, हमीरपुर में 31.2, कांगड़ा में 29.0, मंडी में 29.2, भुंतर में 28.3, सुंदरनगर में 28.5, नाहन में 27.3, चंबा में 27.5, सोलन में 27.0, धर्मशाला में 22.8, शिमला में 21.7, कल्पा में 19.0, केलांग में 14.9 और डलहौजी में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कल्पा     3.4
मनाली     2.4
सुंदरनगर  7.2
सोलन      7.5
भुंतर       6.4
चंबा     7.4 
शिमला 10.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें