फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: मौसम खुलते ही बर्फ से लकदक लाहौल की वादियों का दिखा शानदार नजारा

Tue, 03 Nov 2020 07:14 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/शिमला
विज्ञापन
1 of 7
बर्फ से लकदक लाहौल - फोटो : अमर उजाला
भारी बर्फबारी के बाद हिमाचल के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में आज मौसम खुल गया है। मौसम खुलते ही बर्फ से लकदक लाहौल की वादियों का शानदार नजारा देखने को मिला। रोहतांग दर्रा समेत ऊंची चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। अटल टनल रोहतांग होकर मनाली व केलांग के बीच यातायात बहाल हो गया है। बर्फबारी के चलते वाहनों के पहिये थम गए थे।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, मौसम साफ होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। लाहौल में हुई ताजा बर्फबारी के बाद बंद निगम की बस सेवा 24 घंटे बाद फिर से लाहौल की सड़कों पर दौड़ना शुरू होगी। मंगलवार को मौसम साफ होने पर घाटी के अंदरूनी रूटों केलांग-उदयपुर, केलांग-दारचा और केलांग-कोकसर पर बस सेवा फिर से शुरू हो गई है।  


 
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : अमर उजाला
 एचआरटीसी ने जिले के अंदरूनी रूटों पर बसें चलानी थी। कुछ रूटों को छोड़कर अन्य रूट बाधित रहे। बिजली के तार बर्फबारी से क्षतिग्रस्त होने के कारण लाहौल के कई गांवों में अभी भी अंधेरा पसरा हुआ है। मोबाइल का नेटवर्क भी गायब है। वहीं, रोहतांग समेत पर्यटन नगरी मनाली की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।


 

4 of 7
- फोटो : अमर उजाला
सिस्सू नाले के आसपास सोमवार को फिसलन भरी सड़क होने से कई घंटे जाम लगा। सिस्सू पंचायत के पूर्व प्रधान जगदीश कटोच ने कहा कि कुछ वाहन जेसीबी की मदद से निकाल कर मनाली भेजे गए। कुंजुम दर्रा बंद होने के चलते काजा जाने वाले वाहनों को कोकसर चेक पोस्ट से वापस भेजा गया।
विज्ञापन

5 of 7
lahul - फोटो : अमर उजाला
एचआरटीसी केलांग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मंगल चंद मनेपा ने कहा कि केलांग से उदयपुर, मयाड़ घाटी, तिंदी और किलाड़ बस सेवा मंगलवार को शुरू कर दी है। चंद्रा घाटी में सड़क पर बर्फ होने और फिसलन के खतरे को देखते हुए लंबे रूटों की बसें मनाली से चलाई जा रही हैं।

 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
एसडीएम केलांग राजेश भंडारी ने पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है।  हालांकि मनाली-लेह मार्ग अभी भी बर्फबारी के चलते बंद पड़ा है। उधर, राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने नौ नवंबर तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 31.3, मंडी में 29.1, बिलासपुर में 28.5, हमीरपुर में 28.2, कांगड़ा में 28.0, सुंदरनगर में 27.0, भुंतर में 26.2, सोलन में 26.0, नाहन में 26.6, धर्मशाला में 20.8, शिमला में 19.9, कल्पा में 15.1 और केलांग में 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें