चूड़धार में बर्बारी।
- फोटो : संवाद
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को भी कई जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। 27 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहा। सोमवार को लाहौल की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी हुई। रोहतांग दर्रा, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, घेपन पीक, लेडी ऑफ केलांग, मुलकिला, नीलकंठ, मकवरे, शिकवरे में फाहे गिरे हैं। सिरमौर में अंधड़ व बारिश से फलों और सब्जियों को नुकसान पहुंचा है।