फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ट्रंप' बताए जाने पर कप्तान कोहली ने तोड़ी चुप्पी, दिया करारा जवाब

Sat, 25 Mar 2017 08:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
1 of 7
ऑस्ट्रेलियाई मीडिया द्वारा विराट को दूसरा ट्रंप बताए जाने और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की ओर से 'Sorry' के विवादों पर आखिरकार कप्तान कोहली ने अपना बयान दिया है। धर्मशाला में मीडिया से बात करते हुए कोहली ने इन बयानों का जवाब दिया।
विज्ञापन

2 of 7
कप्तान कोहली ने कहा कि कोई मुझे ट्रंप कह रहा है तो कोई 'sorry' बोलना नहीं आता जैसे बयान। मगर मुझे इससे फर्क नहीं पड़ता। ये सारी चीजें फिलहाल मैदान के बाहर हो रही है। मेरा पूरा ध्यान फील्ड पर फोक्स होता है। बाहर चाहे जो हो।
विज्ञापन

3 of 7
उन्होंने कहा कि ये चीजें आपके साथ चलती रहती है। मेरे करिअर की शुरुआत में भी मुझे ऐसी चीजें सुननी पड़ी। मगर इसकी परवाह किए बगैर मैं आगे बढ़ने के लिए मेहनत करता हूं। उन्होंने कहा कि चे चीजें चलती रहेंगी मगर उनका पूरा फोक्स गेम पर होगा। कोहली ने अपनी फिटनेस को लेकर भी बयान दिया।

4 of 7
कंधे की चोट से जूझ रहे कप्तान कोहली ने कहा कि मैं अभी सौ फीसदी फिट नहीं हूं। शुक्रवार शाम को फिजियो रिपोर्ट देंगे कि मैं मैच के लिए फिट हूं या नहीं। मैं रिपोर्ट के साथ ही जाऊंगा और यदि फिट हुआ तभी मैदान पर उतरूंगा। मैच खेलने लेकर आज देर शाम या कल सुबह आखिरी फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 7
यदि मैं सौ फीसदी फिट हुआ तभी मैदान पर उतरूंगा। वहीं, कोहली के बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में स्मिथ ने कहा कि यदि चोट के चलते कोहली ये मैच नहीं खेलते हैं तो भारत को इसका नुकसान होगा। मगर उनकी जगह रहाणे अच्छी कप्तानी करने का विकल्प भारत के पास मौजूद है।
विज्ञापन

6 of 7
स्मिथ ने कहा कि धर्मशाला की पिच मैंने देखी है और यह तेज गेंदबाजों को खूब मदद करेगी। ऐसे में यहां हमारा पलड़ा भारी रहेगा कंगारू कप्तान ने कहा कि पिच में तेजी होगी और उछाल भी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में धर्मशाला की तेज पिच पर जीत के लिए दोनों टीमें अपनी पूरी ताकत झोंक सकती हैं। वहीं, भारतीय कप्तान विराट कोहली भी मोहम्मद शमी को आखिरी टेस्ट में उतारने के संकेत दे चुके हैं। इशांत और उमेश यादव भी बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें