फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषण के बाद स्टेज से गिर पड़ीं कांग्रेस की महिला मंत्री

Wed, 17 Aug 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
1 of 9
70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिमला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रही आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स भाषण देने के बाद अचानक मंच से गिर पड़ीं। - फोटो : नरेश भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
70वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिमला में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रही आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स भाषण देने के बाद अचानक मंच से गिर पड़ीं।
विज्ञापन

2 of 9
सीढ़ियां उतरते वक्त अचानक उनका पांव फिसल गया और वह नीचे गिर पड़ीं। यह सब देख यहां मौजूद लोगों के मुंह से आह निकल गई।

3 of 9
समारोह के दौरान स्टोक्स ने देश को आजादी दिलाने वाले क्रांतिकारियों को याद कर यहां मौजूद लोगों में देशभक्ति की भावना जगा दी। करीब 30 मिनट के भाषण के बाद वह अपनी सीट की ओर जाने ही लगी थीं कि अचानक उनका पांव फिसल गया।

4 of 9
यह देख हर किसी के मुंह से आह निकल गई। हर कोई उन्हें संभालने के लिए दौड़ा। गनीमत यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी।

5 of 9
उनके साथ मौजूद सुरक्षाकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें उठाया। इसके बाद वह अपनी सीट पर चली गईं। लेकिन हजारों लोगों के सामने हुई इस घटना से हर कोई सकते में आ गया।

6 of 9
शिमला में हुए स्वतंत्रता दिवस समारोह में वीरभद्र सरकार की सबसे अनुभवी मंत्री विद्या स्टोक्स ने परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों की जानकारी भी दी।

7 of 9
इसके बाद उन्होंने मंच से आजादी के संघर्ष की कहानी से आम जनता को रूबरू करवाया। समारोह के दौरान ऐतिहासिक रिज मैदान पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ था।

8 of 9
स्टोक्स इस घटना के बाद भी समारोह के अंत तक यहां मौजूद रही। उन्होंने कलाकारों द्वारा पेश कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।

9 of 9
इस बार का राज्य स्तरीय समारोह सोलन में मनाया गया मगर शिमला में भी पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स ने मार्च पास्ट किया।

Next
AU ऐप में पढ़ें