उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को तो सब जानते हैं। मगर उनकी पत्नी सलमा अंसारी भी खास शख्सियत है। इसकी झलक शिमला में देखने को मिली जहां हर कोई उनकी तारीफ करता रह गया।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति की पत्नी का ये जज्बा देख आप भी करेंगे सलाम
2 of 8
तीन दिन के दौरे पर शिमला पहुंची सलमा अंसारी उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के साथ सेंट एडवर्ड स्कूल के बाद एचपी यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में भी पहुंची। उन्होंने शिमला की वादियों का भी लुत्फ उठाया। मगर उनके दिल में कुछ और ही चल रहा था।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति की पत्नी का ये जज्बा देख आप भी करेंगे सलाम
3 of 8
दरअसल विशेष बच्चों से प्रेम और उनकी मदद का जज्बा उन्हें ढली स्थित मूक बधिर संस्थान ले गया। यहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उनकी बातें भी सुनी।
उप राष्ट्रपति की पत्नी का ये जज्बा देख आप भी करेंगे सलाम
4 of 8
इस अवसर पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुत किया। सलमा अंसारी ने कहा कि विशेष बच्चों की समुचित देखभाल के लिए गहरे प्रेम और लगाव की जरूरत होती है। उन्होंने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की और बच्चों के सवालों के जवाब दिए।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति की पत्नी का ये जज्बा देख आप भी करेंगे सलाम
5 of 8
सलमा अंसारी ने ‘अलनूर’ नाम की उनकी चैरिटेबल संस्था के बारे में बताया कि यह संस्था बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए काम करती है। संस्थान की विजिटर बुक में अपने संदेश में उन्होंने बच्चों से मुलाकात को अपने लिए गौरवपूर्ण बताया। इसके साथ ही यहां के बच्चों की खूब तारीफ भी की।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति की पत्नी का ये जज्बा देख आप भी करेंगे सलाम
6 of 8
इसके अलावा सलमा अंसारी शापिंग करने मालरोड भी पहुंची। उन्होंने हिमाचल इंपोरियम से शॉल और टोपी खरीदी।
विज्ञापन
उप राष्ट्रपति की पत्नी का ये जज्बा देख आप भी करेंगे सलाम
7 of 8
इस दौरान मालरोड पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। सलमा अंसारी गाड़ी से मालरोड तक पहुंची और सुरक्षा घेरे में रहते हुए दुकान से खरीदारी की।