करीब ग्यारह बजे पीयूष गोयल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पत्नी के साथ अपनी फोटो और होटल में तैयार किए ट्रेन की आकृति के केक की फोटो ट्वीट की। ट्वीट में गोयल ने अपनी पत्नी सीमा का जिंदगी के सफर में हर उतार चढ़ाव के दौरान साथ चलने के लिए शुक्रिया अदा किया।