सूचना मिलते ही कुछ मजदूर जान बचाकर शेड से बाहर निकल गए, लेकिन वहां सो रहे सुपरवाइजर विजेंद्र सिंह (50) निवासी लेघागन हेतवान जिला भिवानी (हरियाणा) और मजदूर संजय कुमार (21) निवासी यंगपा निचार जिला किन्नौर निकल नहीं पाए और मलबे में दब गए, जिससे उन दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कंपनी के मजदूरों ने इसकी सूचना मूरंग थाने में दी। मलबा में दबने से कंपनी की 3 जेसीबी, 1 पिकअप, 1 मिक्सचर मशीन को भी नुकसान पहुंचा है। नायब तहसीलदार मूरंग राजेश मोहन ने मृतकों के परिजनों को 10-10 हजार रुपये फौरी राहत दी है।