फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुब्बारों के साथ मिला उर्दू में लिखा संदेश, मांगी गई है दुआ

Thu, 06 Oct 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के कांगड़ा में पाकिस्तानी संदेश मिलने के बाद अब सोलन में दो गुब्बारों के साथ एक उर्दू में लिखा हुआ संदेश मिला है।  मगर अबकी बार मिले इस संदेश में धमकी नहीं दुआ मांगी है। पुलिस ने इसे कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस के अनुसार यहां पंचायत बालेरा के गांव करोली में गुब्बारों के साथ उर्दू में लिखा पत्र मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव वालों ने इसकी सूचना पंचायत प्रतिनिधियों को दी और पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने जब जांच की तो गुब्बारे लोकल मेड पाया।
विज्ञापन

3 of 5
साथ ही उर्दू में किसी ने आठवीं कक्षा में अच्छे नंबर के लिए अल्लाह से फरियाद की थी। एसपी अंजुम आरा ने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मनोहर लाल गौतम के रिहायशी मकान के नजदीक चमरोड़ो पेड़ में धागे से बंधे 2 गुब्बारे मिले।

4 of 5
एक नीला और दूसरा पीला गुब्बारा था। इसके साथ एक पत्र भी लिखा था। इसमें उर्दू में कुछ लिखा हुआ था। सूचना उपप्रधान जीत राम को दी। उप प्रधान ने अर्की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर जाकर छानबीन शुरू कर दी। डीएसपी नरवीर सिंह राठौर ने कहा कि यह गुब्बारे आम है जो दुकानों पर मिलते हैं। यह कहीं ज्यादा दूरी से नही आएं है। उर्दू में लिखकर दुआ की गई है। कोई धमकी या कोई आपत्तिजनक शब्द नहीं लिखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गौरतलब है कि इससे पहले जिला कांगड़ा में पाकिस्तानी गुब्बारे मिल चुके हैं। इसमें पीएम मोदी को सीधी धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें