दुनिया के मशहूर ट्रैक रूटों में शुमार 26 किलोमीटर लंबे कांगला ग्लेशियर में ट्रैकर कदमताल कर सकेंगे। लाहौल स्पीति पुलिस प्रशासन ने ट्रैकरों की मदद को तिंगरेट में पुलिस का अस्थायी सहायता कक्ष खोल दिया है। आदमखोर के नाम से मशहूर कांगला ग्लेशियर पर कदम रखने से पहले ट्रैकरों को पुलिस के अस्थायी सहायता कक्ष में अपना नाम, पता और पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा।